• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • कल्याणी प्रियदर्शन मुंबई में हुईं शिफ्ट, फिल्म ‘प्रलय’ के लिए ले रही एक्शन ट्रेनिंग
Image

कल्याणी प्रियदर्शन मुंबई में हुईं शिफ्ट, फिल्म ‘प्रलय’ के लिए ले रही एक्शन ट्रेनिंग


कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे. इस फिल्म के लिए कल्याणी मुंबई शिफ्ट हो गई हैं. फिल्म के लिए कल्याणी इंटेंस एक्शन करती दिखेंगी. वो स्पेशल डायट भी ले रही हैं. 

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याणी ने मुंबई में रेंटेड अपार्टमेंट लिया है. वो ‘प्रलय’ से हिंदी डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म की तैयारी के लिए वो कुछ समय मुंबई में ही रहेंगी, जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो जाती है. फिल्म के लिए वो स्पेशल डायट भी ले रही हैं और फिल्म इंटेंस एक्शन करती दिखेंगी. कल्याणी ने मई में एक्शन ट्रेनिंग शुरू की थी. कल्याणी और रणवीर ने फिल्म के लिए कई वर्कशॉप्स ली हैं और साथ में कई रिहर्सल की है. 

दोनों ने फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल पूरा कर लिया है. रणवीर ने पैटरनिटी लीव पर जाने से पहले फर्स्ट शेड्यूल पूरा किया. अब अक्टूबर में प्रोडक्शन दोबारा शुरू होने और दिसंबर तक ये पूरा होने की खबरें हैं.

फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में जॉम्बी सर्वाइवल की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म को जय मेहता औऱ विशाल कपूर ने लिखा है. नहीं अनन्या बिड़ला, हंसल मेहता, रणवीर सिंह और साहिल सेहगल ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 8 इंडियन फिल्में

इस फिल्म से कल्याणी को मिली पहचान

कल्याणी के करियर की बात करें तो उन्होंने 2017 में डेब्यू किया था. वो फिल्म ‘हैलो’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं. कल्याणी को फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ से नेम-फेम मिला. इस फिल्म में वो चंद्रा के रोल में थीं. इस फिल्म ने दुनियाभर में 301.41 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने ग्रॉस 181.21 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 157.04 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 120.20 करोड़ का बिजनेस किया. 

प्रलय के अलावा कल्याणी को फिल्म ‘जिनी’ और ‘मार्शल’ में देखा जाएगा. 



Source link

Related Posts

‘अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले’, गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

पूजा भट्ट संग मारपीट के आरोपों पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रोपेगेंडा और बदनामी थी

एक्टर पूजा भट्ट और रणवीर शौरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि शो की शूटिंग के दौरान…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘नई नवेली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’

फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यामी गौतम फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाती नजर…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top