Image

‘चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन…’, प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल


दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को पायलटों के बीच हिंसक विवाद के चलते सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. फ्लाइदुबई की फ्लाइट FZ1073 से ऐसे सिग्नल भेजे गए, जिसे हाईजैकिंग या विमान में किसी गैरकानूनी दखल के संकेत मिलते हैं. विमान में 180 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं. इजरायल के वित्त मंत्री ने बेजलेल स्मोट्रिच ने कहा है कि दोषियों को खोजकर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

सऊदी अरब में विमान के उतरने के बाद इजरायली हवाई क्षेत्र को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था और बाद में फिर से खोल दिया गया. एयरलाइन ने बताया कि विमान प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज हवाई अड्डे पर लैंड हुआ. बेजलेल स्मोट्रिच ने कहा, ‘जिस किसी ने भी विमान को हाईजैक करने और 180 इजरायलियों की हत्या करने का प्रयास किया, उसे हत्या के बराबर ही सजा मिलनी चाहिए. उसे भेजने वाले हर देश या आतंकवादी संगठन को भी यही सजा मिलनी चाहिए.’

स्थिति नियंत्रण में है: नेतन्याहू 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, ‘स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों को सुरक्षित रूप से इजरायल वापस लाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं.’ नेतन्याहू ने कहा, ‘फ्लाइट के दौरान जब वे देश के करीब पहुंच रहे थे तो एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया. ऐसा लगता है कि उसने प्लेन में सवार सभी लोगों के साथ प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की.’

उन्होंने बताया, ‘मैंने एक इजरायली यात्री से बात की. उसने मुझे बताया कि प्लेन घूमने लगा और तेजी से नीचे की ओर जाने लगा. उसने बताया कि किसी तरह वह और क्रू का एक सदस्य कॉकपिट में घुसने में कामयाब रहे और उन्होंने मिलकर उस पायलट को काबू में किया जो प्लेन के सिस्टम को खराब करने की कोशिश कर रहा था. फ्लाइट के क्रू का एक और सदस्य कॉकपिट में पहुंचा और प्लेन को संभालने में कामयाब रहा.’

उन्होंने कहा, ‘मैं इन नायकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने असाधारण सूझबूझ और हिम्मत दिखाई. उन्होंने कई जानें बचाईं. उन्होंने एक बड़ी तबाही को रोका. प्लेन सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा. सभी यात्री खतरे से बाहर हैं. चाकू से हमला करने वाले पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है और सऊदी अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. हम यात्रियों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित घर लौटने को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. सुरक्षा एजेंसियों को भविष्य में संभावित खतरों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.’

कॉकपिट के भीतर पड़ा था खून

टाइम्स ऑफ इजरायल ने यात्रियों के हवाले से बताया कि एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया. कुछ इजरायली यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में क्रू की मदद की. फ्लाइट में मौजूद एक और यात्री, मिरियम ने चैनल 15 को बताया कि यात्रियों ने फ्लाइट के दौरान चिल्लाने की आवाज सुनी थी. जब कॉकपिट का दरवाजा खोला गया तो अंदर खून पड़ा था. उनके मुताबिक, एक पायलट पर फोल्डिंग चाकू से हमला किया गया था. यात्रियों और क्रू ने मिलकर उसे रोका.

इसके बाद, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मिरियम ने कहा कि एक समय यात्रियों को लगा कि वे जिंदा नहीं बच पाएंगे. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 1073 (बोइंग 737 मैक्स 8) ने पहले 7700 का स्क्वॉक कोड भेजा था, जो एक इंटरनेशनल इमरजेंसी सिग्नल है. वहीं, कुछ देर बाद 7500 कोड भेजा, जो विमान में गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है, जिसमें संभावित अपहरण भी शामिल है.

हालांकि, सिर्फ सिग्नल से यह पता नहीं चलता कि फ्लाइट में क्या हुआ था. इस उड़ान में लगभग 180 इजरायली यात्री सवार थे. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्टर्न टाइम (ईटी) के हिसाब से लगभग 1:20 बजे, विमान की ऊंचाई 34,000 फीट से घटकर लगभग 16,600 फीट यानी लगभग 17,400 फीट घट गई, जिसके बाद इमरजेंसी सिग्नल जारी किया गया. विमान से पहला इमरजेंसी सिग्नल 1:32 बजे ईटी पर भेजा गया था.



Source link

Related Posts

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- ‘मर जाएंगे हमारे लोग…’,

भारत की ओर से सिंधु जल संधि (IWT) को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान में जल संकट…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर 2026) को उस समय…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं “झोउ होंग्जू”?

सालों से चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिग के पीछे परछाई की तरह दिखने वाले रहस्यमयी सुरक्षाकर्मी की आखिरकार पहचान…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top