• Home
  • ताजा खबरें
  • मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
Image

मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश


मुंबई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्टेट इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमीशन के बोर्ड पर स्याही और कालिख पोतने की कोशिश भी की. प्रदर्शनकारी केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कमीशन ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया.

SIR में गड़बड़ी के चलते ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दरअसल मुंबई यूथ कांग्रेस की टीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की. कांग्रेस का आरोप है कि वोटर लिस्ट की SIR में गड़बड़ी की गई और CEC ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं.

यह आरोप इंडियन एक्सप्रेस की खबर आने के बाद लगाए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव अन्य दोनों आयुक्तों  सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है.

यह भी पढ़ें: कश्मीर में मारा गया लश्कर का आतंकी, पहलाम में पिता को खोने वाली महिला बोली- ‘आज सबसे…’

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कालिख पोतने की कोशिश 

जानकारी के मुताबिक, मुंबई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे. प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कमीशन के बोर्ड पर स्याही और कालिख पोतने की कोशिश की. इस घटना के बाद कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा बढ़ा दीऔर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इस विरोध प्रदर्शन के चलते स्टेट इलेक्शन कमीशन के कार्यालय के बाहर कुछ समय तक हलचल बनी रही.

यह भी पढ़ें: ‘जरूरत हो तो घर जाकर करें सत्यापन’, SIR पर महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग का बड़ा आदेश



Source link

Related Posts

आशुतोष रांका बोले, ‘ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ…’

कॉकरोच जनता पार्टी का सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को मुंबई में विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर नामांकन शुरू हो गए हैं. समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

उत्तराखंड: कल देहरादून आ रहे सिंगर मासूम शर्मा, कॉन्सर्ट से पहले विरोध

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अपने गानों और विवादों के चलते सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन वे एक बार…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

बिहार-बंगाल में वोट चोरी से बनी सरकार, बैलेट पेपर से दोबारा हो चुनाव- तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद चुनाव प्रक्रिया और…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top