Image

महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा


महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर आई है. आयोग ने एक आधिकारिक लेटर जारी करके कई अहम फैसले लिए हैं. आयोग ने तय किया है कि ‘राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025’ की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाएगी. इसके साथ ही, 3 अक्टूबर से होने वाली ‘राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026’ को आगे के लिए टाल दिया गया है.

2025 परीक्षा की कॉपियां दोबारा क्यों जांची जाएंगी?

दरअसल, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट और नंबरों के मूल्यांकन को लेकर कई छात्र संगठनों और छात्रों ने भारी विरोध दर्ज कराया था. आयोग के पास कॉपियों की जांच को लेकर कई शिकायतें पहुंची थीं. छात्रों के इन ऐतराज और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने फैसला किया है कि 2025 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) कराया जाएगा. इस वजह से इस परीक्षा का पूरा प्रोसेस थोड़ा लंबा खिंच सकता है.

3 अक्टूबर 2026 की मुख्य परीक्षा क्यों टली?

राज्य में परीक्षाओं के पूरे पैटर्न और सिस्टम की समीक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है. यह कमेटी राज्यभर के छात्रों से बात करके जल्द ही एक बेहतर परीक्षा सिस्टम की सिफारिशें पेश करने वाली है. इसी बीच, 2025 का मामला अटकने और नई कमेटी की रिपोर्ट के कारण छात्रों, अभिभावकों और नेताओं ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी. इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026, महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा-2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी मुख्य परीक्षा-2026 को टाल दिया है. नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया

आदित्य ठाकरे का आया बयान, राज्यपाल को कहा शुक्रिया

MPSC के इस फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने परीक्षा टालने के फैसले का स्वागत करते हुए इसके लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा का आभार जताया है. इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा भी जल्द से जल्द लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

नेशनल स्कूल ऑफ लॉ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु (NLSIU) ने जनवरी 2027 इनटेक के लिए रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर

एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में दिल्ली एनसीआर के स्कूलों ने कई कैटेगरी में देश भर में…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी

शरण कांबले का बचपन सीमित संसाधनों के बीच बीता, उनके पिता गोपीनाथ कांबले और मां परिवार चलाने के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

क्या IAS को LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी, कितनी होती है इनकम?

दरअसल  LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान आईएएस अधिकारी को सैलरी दी जाती है. वहीं आईएएस अधिकारी का बेसिक…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top