• Home
  • शिक्षा समाचार
  • स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
Image

स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर


एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में दिल्ली एनसीआर के स्कूलों ने कई कैटेगरी में देश भर में अपनी अलग जगह बनाई है. खास बात यह है कि सरकारी, केंद्रीय सरकारी, प्राइवेट, स्पेशल नीड्स और इंटरनेशनल स्कूलों की अलग-अलग कैटेगरी में दिल्ली के कई स्कूल टॉप रैंक पर रहे. एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से एजेड रिसर्च पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर जारी की गई है. यह एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग का 20वां संस्करण है. इसके लिए देशभर में सर्वे किया गया, जिसमें 34 शहरों के 18,000 लोगों को शामिल किया गया. इनमें स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता, टीचर्स, शिक्षाविद और काउंसलर शामिल थे. इस सर्वे में 22 राज्यों के करीब 4500 स्कूलों का मूल्यांकन किया गया. 

दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने भी बनाई जगह

स्टेट गवर्नमेंट डे स्कूल कैटेगरी में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन भी खास रहा. डॉ. भीमराव अंबेडकर सीएम सीएम श्री स्कूल सेक्टर 10 द्वारका को देश में तीसरी रैंक मिली. इसी कैटेगरी में यमुना विहार का डीबीआरए सीएम श्री स्कूल पांचवें और सेक्टर 19 द्वारका का स्कूल छठे स्थान पर रहा. सूरजमल विहार स्थित स्कूल को सातवीं रैंक मिली. गवर्नमेंट बोर्डिंग स्कूल कैटेगरी में भी दिल्ली-एनसीआर का एक स्कूल शामिल रहा. शहीद भगत सिंह सीएम श्री स्कूल झरोदा कलां दिल्ली को इस कैटेगरी में पहला स्थान मिला. 

सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूल में भी दिल्ली आगे 

सेंट्रल गवर्नमेंट डे स्कूल्स कैटेगरी में आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट ने देश में पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुआं और एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट भी टॉप रैंकिंग में रहे. दिल्ली-एनसीआर की इस कैटेगरी की लिस्ट में दिल्ली कैंट स्कूल को 1,182 स्कोर के साथ पहला स्थान मिला. आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुआं को 1,157 और एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट को 1,146 स्कोर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया. इसके बाद एयर फोर्स बाल भारती स्कूल लोधी रोड, द एयर फोर्स स्कूल, सुब्रतो पार्क, आर्मी पब्लिक स्कूल, संस्कार विहार, आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा और नेवी चिल्ड्रन स्कूल चाणक्यपुरी शामिल रहे. 

प्राइवेट स्कूलों ने भी हासिल की टॉप रैंक 

को-एड डे स्कूल कैटेगरी में स्प्रिंगडेल्स स्कूल धौला कुआं को देश में पहला स्थान मिला. द श्री राम स्कूल वसंत विहार और निर्मल भारती स्कूल दिल्ली ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया. सनसिटी स्कूल गुरुग्राम संयुक्त तीसरे, शिव नादर स्कूल गुरुग्राम चौथ, स्टेप बाय स्टेप नोएडा संयुक्त सातवें और श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10 द्वारका दसवें स्थान पर रहा. गर्ल्स डे स्कूल में उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स, गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा. साधु वासवानी इंटरनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स दिल्ली संयुक्त छठे और कार्मेल कान्वेंट स्कूल दिल्ली संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहा. वहीं बॉयज डे स्कूल कैटेगरी में सेंट कोलंबा स्कूल दिल्ली को तीसरी रैंक मिली. 

ये भी पढ़ें-अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 

स्पेशल नीड्स इंटरनेशनल स्कूल भी लिस्ट में 

स्पेशल नीड्स स्कूल कैटेगरी में तमन्ना ऑटिज्म सेंटर-स्कूल ऑफ होप दिल्ली को देश में पांचवा स्थान मिला, जबकि नोएडा के संचेतना ने संयुक्त छठी रैंक हासिल की. इंटरनेशनल डे कम बोर्डिंग स्कूल में जीडी गोयंका वर्ल्ड स्कूल, सोहना रोड गुरुग्राम पहले स्थान पर रहा. जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोएडा दूसरे, सैंक्टा मारिया इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद तीसरे और एक्सेलसियर अमेरिकन स्कूल गुरुग्राम चौथे स्थान पर रहे. इंटरनेशनल डे स्कूल्स में प्रोमेथियस स्कूल नोएडा ने 1263 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया. 

किन मानकों पर हुई स्कूलों की रैंकिंग? 

एजुकेशन वर्ड के अनुसार स्कूलों का मूल्यांकन कई मानकों पर किया गया. इनमें एकेडमिक प्रतिष्ठा, शिक्षकों की क्षमता, छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान, स्कूल नेतृत्व पाठ्यक्रम, को-करिकुलर एक्टिविटीज, खेल, कम्युनिटी सर्विस, पैरेंटल इंवॉल्वमेंट, शिक्षक कल्याण, वैल्यू फॉर मनी, छात्र कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेशल नीड्स एजुकेशन पैरामीटर शामिल रहे. लेगसी स्कूल्स के लिए उनके पूर्व छात्रों की क्वालिटी को भी आकलन का हिस्सा बनाया गया.

ये भी पढ़ें-राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

नेशनल स्कूल ऑफ लॉ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु (NLSIU) ने जनवरी 2027 इनटेक के लिए रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी

शरण कांबले का बचपन सीमित संसाधनों के बीच बीता, उनके पिता गोपीनाथ कांबले और मां परिवार चलाने के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

क्या IAS को LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी, कितनी होती है इनकम?

दरअसल  LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान आईएएस अधिकारी को सैलरी दी जाती है. वहीं आईएएस अधिकारी का बेसिक…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें

एनसीईआरटी ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए नई सोशल साइंस की किताब जारी कर दी है. इसका…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top