• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games: जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर, रोहित के नाम ब्रॉन्ज
Image

Asian Games: जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर, रोहित के नाम ब्रॉन्ज


सोमवार को 2026 एशियाई खेलों के पुरुष जैवलिन इवेंट में भारत का डबल धमाल देखने को मिला. यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. वहीं रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इवेंट में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल जीता. श्रीलंकाई जैवलिन थ्रोअर ने 88.55 मीटर का थ्रो किया. 

85.72 मीटर के थ्रो के साथ यशवीर ने पर्सनल बेस्ट का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने आखिरी यानी अपने छठे इवेंट में यह रिकॉर्ड दर्ज किया. उन्होंने 83.56 मीटर के थ्रो के साथ इवेंट की शुरुआत की थी. गौर करने वाली बात यह है कि सभी 6 प्रयासों में यशवीर ने 80 मीटर से ज्यादा दूर थ्रो किया. गौर करने वाली बात यह है कि यशवीर को चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह एशियाई खेलों में जगह मिली थी. उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और भारत की झोली में सिल्वर डाल दिया

अच्छी नहीं हुई थी रोहित यादव की शुरुआत 

रोहित यादव की शुरुआत ज्यादा कुछ खास नहीं रही थी. उन्होंने पहले प्रयास में 77.25 मीटर का थ्रो किया था. इसके बाद बाकी के चारों प्रयास में उन्होंने 80 मीटर से दूर ही जैवलिन फेंका. उनका छठा और अंतिम प्रयास अमान्य रहा. उन्होंने तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. 

पाकिस्तान चौथे पायदान पर 

पाकिस्तान के लिए अरशद नदीम इवेंट ने इवेंट में हिस्सा लिया. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद की तरफ से बहुत ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने 80.29 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. उनके 6 में से सिर्फ 2 ही थ्रो मान्य रहे, बाकी सब अमान्य हुए. पहले प्रयास में अरशद ने 76.69 मीटर दूर भाला फेंका. फिर तीसरे प्रयास में उन्होंने 80.29 मीटर का थ्रो दर्ज किया.

 

यह भी पढ़ें: गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड





Source link

Related Posts

संडे को सबसे ज्यादा सेंचुरी, जानें विराट कोहली ने हफ्ते के किस दिन लगाए कितने शतक

विराट कोहली के शतकों की बात हो तो हर आंकड़ा अपने आप में खास नजर आता है. लेकिन…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

श्रीलंका के स्टार जैवलिन थ्रोअर रुमेश पथिरागे ने सोमवार (28 सितंबर) को 2026 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल, 01 अक्टूबर को मुकाबला; जानें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में अब भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें आमने-सामने आने वाली हैं और मुकाबला सीधे फाइनल…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

क्रिकेट का ऐतिहासिक दिन! 27 सितंबर को लगे 6 वनडे शतक; विराट कोहली भी शामिल 

27 सितंबर (रविवार) का दिन क्रिकेट जगत के लिए ऐतिहासिक रहा. इस दिन वनडे क्रिकेट में कुल 6…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top