Image

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में किशोर लोन का औसत घटा, शिशु और तरुण में इजाफा


प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत किशोर श्रेणी के ऋण का औसत आकार वित्त वर्ष 2024-25 घटकर 1,20,111 रुपये रह गया है। यह वित्त वर्ष 2015-16 के 2,08,037 रुपये की तुलना में कम है। बहरहाल शिशु श्रेणी में ऋण का…

Last Updated: अप्रैल 7, 2025 | 10:53 PM IST

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत किशोर श्रेणी के ऋण का औसत आकार वित्त वर्ष 2024-25 घटकर 1,20,111 रुपये रह गया है। यह वित्त वर्ष 2015-16 के 2,08,037 रुपये की तुलना में कम है। बहरहाल शिशु श्रेणी में ऋण का औसत आकार 19,411 रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 37,403 रुपये हो गया है। वहीं तरुण श्रेणी में ऋण का आकार वित्त वर्ष 2016 के 7,67,555 रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 8,46,313 रुपये हो गया है।

ऋण खातों को देखें तो बिहार 5 शीर्ष राज्यों में सबसे ऊपर है, जहां 5.95 करोड़ खाते स्वीकृत हुए हैं। उसके बाद तमिलनाडु में 5.82 करोड़ ऋण खाते, उत्तर प्रदेश में 5.16 करोड़ ऋण खाते, पश्चिम बंगाल में 5.15 करोड़ ऋण खाते और कर्नाटक में 4.98 करोड़ ऋण खाते खुले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल, 2015 को पीएमएमवाई योजना की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य बगैर कोई गिरवीं रखे बैंकों से 20 लाख रुपये तक का संस्थागत ऋण मुहैया कराना है। वित्तीय सेवा विभाग ने कहा है कि यह पहल सूक्ष्म और लघु कारोबारियों तक संस्थागत ऋण की पहुंच बढ़ाने के लिए की गई है।

 



Source link

Related Posts

‘ट्रंप के टैरिफ से झींगा निर्यात पर खतरा’, बोले नायडू- इससे बचने के लिए सरकार यूरोप से FTA पर दिखाए तेजी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राज्य के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

रिजर्व बैंक फिर सस्ता करेगा कर्ज? एनॉलिस्ट्स ने बताया- RBI क्यों Repo Rate में 25bps की कर सकता है कटौती

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक सोमवार,…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Trump Tariff पर मोदी सरकार का दांव, कारोबार के लिए यूरोप से बातचीत

अमेरिका की तरफ से उच्च शुल्क लगाए जाने से पैदा हुए अनिश्चित वैश्विक व्यापार परिदृश्य के बीच…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) का बड़ा काम, किए 4,00,000 करोड़ के MoU

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने आज देश के सबसे बड़े सामंजस्य करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top