• Home
  • ताजा खबरें
  • मुंगेरः बहन से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, छात्र की गोली मारकर हत्या
Image

मुंगेरः बहन से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, छात्र की गोली मारकर हत्या


बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में शनिवार (19 सितंबर 2026) शाम 16 वर्षीय छात्र इशांत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि बहन के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने के कारण पूर्व विवाद में दो किशोरों ने इशांत को फोन कर घर से बुलाया और घर के पीछे ले जाकर उसके सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान सफियासराय गली नंबर-1 निवासी चंदन कुमार चंदन के 16 वर्षीय बेटे इशांत कुमार के रूप में हुई है. वह टाउन स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था. वारदात सफियासराय थाना से करीब 100 मीटर दूर एक मार्बल दुकान के पास हुई.

यह भी पढ़ें- DU छात्रसंघ चुनाव में CLJPR की बड़ी जीत, चिराग ने जताई खुशी

दोस्तों का फोन आया फिर नहीं लौटा इशांत

इशांत के दोस्त ऋतु राज रंजन के मुताबिक, शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद इशांत घर पर खाना खा रहा था. इसी दौरान दोस्तों का फोन आया और वह बाहर चला गया. कुछ देर बाद परिजनों को उसके गोली लगने की जानकारी मिली.

बहन से छेड़खानी को लेकर पहले से था विवाद

इशांत के पिता ने बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले उनकी बेटी के साथ ट्यूशन जाने के दौरान छेड़खानी का आरोप दो किशोरों पर लगा था. परिवार ने दोनों के घर जाकर समझाया था. आरोप है कि इसके बाद से दोनों इशांत से विवाद कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उसे तलाश रहे थे. मृतक की बहन दिव्या ने बताया कि इशांत और आरोपितों के बीच इंस्टाग्राम चैट पर भी विवाद हुआ था. परिवार का दावा है कि चैट में इशांत को गोली मारने की धमकी भी दी गई थी.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गोली लगने के बाद परिजन इशांत को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

दो किशोरों पर आरोप, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. एसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बहन से कथित छेड़खानी को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है. दोनों आरोपितों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’



Source link

Related Posts

UP की इन 84 सीटों पर अखिलेश यादव की नजर, 2024 में 50-50 था मुकाबला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले होने विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीतियों पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, कहासुनी में धारदार हथियार से वार

दिल्ली के तिहाड़ के रोहिणी जेल में एक कैदी ही हत्या कर दी गई. दोपहर करीब 12 बजे…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा

लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को जिला जज ने दस साल…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

‘1 लाख नौकरी देने में लगेंगे 222 साल’, NC के वादे पर सज्जाद लोन का तंज

J&K पीपल्स कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट और हंदवाड़ा के MLA सज्जाद लोन ने सोमवार (21 सितंबर) को नेशनल कॉन्फ्रेंस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top