Image

ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़


ओडिशा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की किताबों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. राज्य की कक्षा 1 से 8 तक की स्कूल किताबों में कुल 1,741 गलतियां मिली हैं. खास बात यह है कि इन किताबों की प्रिंटिंग पर सरकार ने करीब 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. ओडिशा के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी.

सरकार के मुताबिक, इन गलतियों में सबसे ज्यादा ग्रामर, टाइपिंग और स्पेलिंग से जुड़ी गलतियां हैं. कुल 1,741 गलतियों में से 1,075 इसी तरह की गलतियां थीं. इसके अलावा 5 ऐसी गलतियां मिलीं, जिन्हें factual या conceptual error माना गया. किताबों को बेहतर बनाने के लिए 661 सजेशन्स भी मिले.

कक्षा 8 की साइंस किताब में सबसे ज्यादा गलतियां

जिन किताबों की जांच की गई, उनमें सबसे ज्यादा गलतियां कक्षा 8 की साइंस बूक में मिलीं. इस किताब में कुल 294 गलतियां पाई गई. इसके बाद कक्षा 7 की उर्दू बूक में 121 और कक्षा 8 की संस्कृत बूक में 114 गलतियां मिलीं. इसके अलावा कक्षा 6 की सोशल साइंस बूक  में 98 और कक्षा 7 की संस्कृत बूक में 92 गलतियां सामने आईं.

पहले 1,678 गलतियों की बात सामने आई थी

किताबों में गलतियों  का मामला सामने आने के बाद शुरुआत में 1,678 गलतियों की जानकारी दी गई थी. बाद में जांच के दौरान यह संख्या बढ़कर 1,731 हो गई. इसके बाद किताबों की दोबारा चेंकिंग में कुछ और errors मिले और कुल संख्या 1,741 हो गई. इन गलतियों को लेकर सरकार ने जांच भी कराई. जांच में किताब तैयार करने की पूरी प्रोसेस पर सवाल उठे. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों को एक से ज्यादा जिम्मेदारियां दी गई थीं. यानी एक ही व्यक्ति लेखक के साथ समीक्षक या प्रूफ रीडर की जिम्मेदारी दी गई थी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्र MCD स्कूलों में होंगे शिफ्ट, सरकार का ऐलान

किताबों की चेकिंग के लिए मिला सिर्फ एक दिन

जांच में एक और अहम बात सामने आई. किताब के फाइनल ड्राफ्ट को चेक करने के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को सिर्फ एक दिन का समय दिया गया था. इसके अलावा प्रिंटर से मिले प्रूफ और फाइनल प्रिंटेड बूक की हर एक पेज की चेकिंग भी सही तरीके से नहीं हुई. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि किताबों की फिल्ड टेस्टिंग नहीं की गई थी. कम समय में किताबों को तैयार कर नए एकेडमिक सेशन के लिए जारी कर दिया गया. इसके बाद जब बच्चों और टिचर्स के बीच ये किताबें पहुंचीं, तब कई गलतियां सामने आईं.

अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई

किताबों में बड़ी संख्या में गलतियां मिलने के बाद सरकार ने कुछ अधिकारियों पर ऐक्शन भी लिया. सरकार के अनुसार, तत्कालीन डाइरेक्टर और तीन असिस्टेंट डायरेक्टर्स को सस्पेंड किया गया. इसके अलावा छह अन्य असिस्टेंट डायरेक्टर्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू किया गई. सरकार का कहना है कि आगे ऐसी गलतियां न हों, इसके लिए टेक्स्ट बूक चेकिंग प्रोसेस को मजबूत किया जाएगा. इसमें सबजेक्ट एक्स्पर्टस से फेक्ट्स चेक कराने और लेंगवेज एक्स्पर्ट्स से ग्रामर और लेंगवेज की जांच कराने की बात कही गई है.

किताबों में फेक्ट्स से जुड़ी गलतियां भी

मामला केवल स्पेलिंग और टाइपिंग से जुड़ी गलतियों तक सीमित नहीं था. कुछ बूक्स में ओडिशा असेंबली की तस्वीर, नियमगिरि पहाड़ियों की लोकेशन और कोणार्क सूर्य मंदिर की पहचान से जुड़ी गलतियां भी सामने आईं. इन गलतियों को ठीक करने के लिए स्कूल्स को करेक्शन की जानकारी दी गई है. साथ ही रिवाइस्ड टेक्स्टबूक तैयार कर करने की प्रोसेस भी शुरू की गई है. कुल मिलाकर, करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कक्षा 1 से 8 तक की किताबों में 1,741 गलतियां मिलने के बाद ओडिशा की टेक्स्टबूक प्रीपरेशन और चेकिंग प्रोसेस पर सवाल उठे हैं. अब सरकार रिवाइस्ड बूक्स और बेहतर चेकिंग सिस्टम के जरिए इन गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: IAS कितने प्रमोशन में बनता है चुनाव आयुक्त, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

जर्मनी में पढ़ाई को लेकर फीस नहीं, इन खर्चों का भी रखना होगा ध्यान

विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के बीच जर्मनी भी एक जाना-पहचाना विकल्प है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

DPS की हेड गर्ल से NEET PG में AIR 2! जानें कैसे रचा डॉ. पल्लाक्षी ने ये इतिहास

24 सितंबर 2026 को जब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने NEET PG 2026 के नतीजे घोषित किए, तो…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पद दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया

NCERT की कक्षा 9वीं की गणित की ड्राफ्ट किताब और सिलेबस में बदलाव को लेकर उठ रहे सवालों…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top