Image

अमेरिकी टैरिफ के डर से मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया


मूडीज एनालिटिक्स ने गुरुवार को कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान को 30 आधार अंक कम करके 6.1 फीसदी कर दिया। यह अनुमान रत्न व आभूषण, चिकित्सा उपकरणों और वस्त्र उद्योगों पर अमेरिकी…

Last Updated: अप्रैल 11, 2025 | 7:02 AM IST

मूडीज एनालिटिक्स ने गुरुवार को कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान को 30 आधार अंक कम करके 6.1 फीसदी कर दिया। यह अनुमान रत्न व आभूषण, चिकित्सा उपकरणों और वस्त्र उद्योगों पर अमेरिकी शुल्क के खतरे के मद्देनजर घटाया गया है।

मूडीज रेटिंग्स की इकाई मूडीज एनालिटिक्स ने कहा, ‘भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार अमेरिका है। भारत से होने वाले आयात पर 26 फीसदी शुल्क लगाने से व्यापार संतुलन पर भारी असर पड़ेगा।’ मूडीज एनालिटिक्स ने ज्यादातर शुल्कों पर 90 दिनों की रोक और उनके स्थान पर 10 फीसदी की दर को स्वीकारते हुए कहा कि उसकी अप्रैल की आधार रेखा यह दर्शाती है कि यदि टैरिफ अंततः पूर्ण रूप से लागू हो गए तो इससे आर्थिक नुकसान होगा।

इसने कहा कि इस साल की शुरुआत में कर प्रोत्साहनों की घोषणा से घरेलू अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन और जोखिम वाली अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में शुल्क के प्रभाव को कम करने में मदद मिलनी चाहिए।



Source link

Related Posts

यातायात योजनाओं को एकसाथ लाने की तैयारी, केंद्र सरकार बना रही नई रणनीति

केंद्र सरकार परिवहन क्षेत्र के समस्त नियोजन को एकीकृत कर एक मंत्रालय के तहत लाना चाहती है।…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

इंडस्ट्रियल ग्रोथ 6 महीने में सबसे धीमी, IIP घटकर 2.9% पर आया

देश की औद्योगिक गतिविधियों की रफ्तार फरवरी 2025 में धीमी हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

रुपया हुआ मजबूत, शेयर बाजार की रफ्तार ने दी नई उड़ान; निवेशकों में लौटी उम्मीद

रुपये में एक दिन में दो वर्ष की सर्वाधिक उछाल आज  दर्ज हुई। घरेलू मुद्रा में मार्च,…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top