• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद भड़की पीवी सिंधु, शेड्यूल पर उठाए सवाल
Image

एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद भड़की पीवी सिंधु, शेड्यूल पर उठाए सवाल


एशियन गेम्स में पीवी सिंधु का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया, लेकिन मैच के बाद उनकी नाराजगी सिर्फ हार को लेकर नहीं थी. चीन की चेन यूफेई के खिलाफ मुकाबले के बाद सिंधु ने टूर्नामेंट के शेड्यूल पर सवाल उठाते हुए कहा कि खिलाड़ियों को लगातार मैचों के बीच रिकवरी के लिए काफी समय नहीं मिला. 

सिंधु ने बताया कि उन्हें 24 घंटे के अंदर तीन सिंगल मैच खेलने परे. शनिवार को उनके दो मुकाबले थे, जिसमें दूसरा मैच आधी रात के बाद खत्म हुआ. इसके कुछ ही घंटों बाद उन्हें रविवार को क्वार्टर फाइनल के लिए कोर्ट पर उतरना पड़ा.

रिकवरी के लिए समय जरूरी

सिंधु ने कहा कि एक दिन में दो मैच खेलने के बाद शरीर को रिकवर होने का समय देना सबसे जरूरी होता है. उनके मुताबिक, ये सिर्फ मानसिक रूप से तैयार होने की बात नहीं है, क्योंकि लगातार मुकाबलों के बाद शरीर को भी आराम की जरूरत होती है.

उन्होंने कहा कि लंबी रैलियों के बाद रिकवरी और भी जरूरी हो जाती है. खिलाड़ी भले ही अच्छा कर रहा हो, लेकिन कई बार शरीर साथ नहीं देता. सिंधु ने माना कि कुल मिलाकर मैच अच्छा था, लेकिन शेड्यूल थोड़ा बेहतर होना चाहिए था.

हॉक आई पर भी उठाए सवाल

सिंधु ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान हॉक-आई की सुविधा नहीं होने पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि कुछ शॉट लाइन के बेहद करीब थे, लेकिन खिलाड़ियों के पास उन्हें चुनौती देने का ऑप्शन नहीं था.

इचिनोमिया जिम्नेजियम हॉल में हॉक-आई सिर्फ कोर्ट एक और दो पर लगाया गया था, जबकि सिंधु का मुकाबला कोर्ट चार पर हुआ. सिंधु ने कहा कि एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल जैसे अहम मुकाबलों में कैमरे होने चाहिए थे.

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर और मोहम्मद सिराज के बीच हुई बहस? फिर प्लेइंग 11 से बाहर, तस्वीर वायरल



Source link

Related Posts

भारत के खिलाफ शतक लगाकर जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे कैरेबियन

भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही जस्टिन ग्रीव्स ने ऐसा कमाल कर दिया, जिसे वो लंबे समय…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

मिलर ने मचाई तबाही, तूफानी शतक के साथ धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेविड मिलर का बल्ला जमकर चला. जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे वनडे में मिलर…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

विराट कोहली ने पूरे किए 15000 वनडे रन, तोड़ा सचिन का महारिकॉर्ड

विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 15,000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने ये आंकड़ा वेस्टइंडीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

कोहली का ऐतिहासिक शतक, भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top