• Home
  • ताजा खबरें
  • राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर विवाद, केशव मौर्य ने की माफी की मांग
Image

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर विवाद, केशव मौर्य ने की माफी की मांग


मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान बताया है. उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है.उन्होंने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है.

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, ‘कांग्रेस के स्थायी नेता  राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ‘अस्थायी’ हो चुका है.सत्ता वियोग में बेचैन राहुल जी न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते हैं, बल्कि उनकी मां को भी नहीं बख़्शते हैं. मंच की गरिमा का ख़्याल तो कब से राहुल जी ने ताक पर रख दिया है. इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में उनके मुद्दों को भूलकर प्रधानमंत्री की मां को निशाना बना दिया. हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और उसकी कांग्रेस का प्रिय शगल बन चुका है.’ 

यह भी पढ़ें: मायावती ने लिया ‘अंतिम फैसला’, आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे

उन्होंने आगे कहा,  ‘उनके इस कुकृत्य का चुनाव में जनता बार-बार जवाब देती है, लेकिन गांधी परिवार की अकड़ कम नहीं होती. कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए. माननीय प्रधानमंत्री की मां का अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि हर एक मां का अपमान है.’

इंदौर में हुआ था कार्यक्रम 

बता दें कि शनिवार (19 सितंबर ) को छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था और उन्हें युवा और छात्र विरोधी बताते हुए आंकड़े प्रस्तुत किए. इस दौरान एक कॉमिक सटायर के दौरान वह एक्ट हुआ, जिसको लेकर अब बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है.

कांग्रेस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 

केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही कई बीजेपी नेताओं और मंत्रियों ने इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जिसको लेकर अभी और तूल पकड़ने की गुंजाइश है.

यह भी पढ़ें: हिंदू-मुस्लिम समलैंगिक जोड़े को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश



Source link

Related Posts

UP की इन 84 सीटों पर अखिलेश यादव की नजर, 2024 में 50-50 था मुकाबला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले होने विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीतियों पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, कहासुनी में धारदार हथियार से वार

दिल्ली के तिहाड़ के रोहिणी जेल में एक कैदी ही हत्या कर दी गई. दोपहर करीब 12 बजे…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा

लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को जिला जज ने दस साल…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

‘1 लाख नौकरी देने में लगेंगे 222 साल’, NC के वादे पर सज्जाद लोन का तंज

J&K पीपल्स कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट और हंदवाड़ा के MLA सज्जाद लोन ने सोमवार (21 सितंबर) को नेशनल कॉन्फ्रेंस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top