• Home
  • खेल समाचार
  • रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
Image

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता


भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 मंगलवार (22 सितंबर) को जापान के सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी. लेकिन उससे पहले मौसम का अपडेट आपकी चिंता बढ़ा देगा. जापान में बारिश के साथ तूफान आने का भी खतरा मंडरा रहा है, जिससे मैच रद्द हो सकता है. 

जापान के पूर्वी हिस्से में ‘डोजुआन’ तूफान तबाही मचा रहा है. इससे भारत और जापान के मुकाबले पर खतरा मंडरा रहा है. इस तूफान के चलते मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार को टीम इंडिया को अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा था. कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह बारिश में छाते के साथ नजर आ रहे थे. तो आइए जानते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा. 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी चेतावनी

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि तूफान टोक्यो महानगर के करीब से निकल रहा है. इससे हालात और भी खराब हो सकते हैं. इसके चलते टोक्यो को आसपास के इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक मंगलवार 22 सितंबर को सानो शहर में दिन के वक्त करीब 80% बारिश के आसार हैं. जापान के लोकल टाइम के अनुसार मैच की शुरुआत 1 बजे से होगी. लिहाज मैच में बारिश का दखल देखने को मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मौसम का असल मिजाज क्या रहता है. 

मुकाबले के लिए भारत का स्क्वॉड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.

यह भी पढे़ं: Asian Games 2026 Day 3 Highlights: भारत ने जीते 4 मेडल, PAK को दो बार हराया; बांग्लादेश को भी रौंदा

मुकाबले के लिए जापान का स्क्वॉड 

केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पटमोर (विकेटकीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक, त्सुयोशी तकादा, चार्ली हारा-हिंज, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नायरन.

 

यह भी पढ़ें: जापान के खिलाफ टी20 खेलकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बन जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड





Source link

Related Posts

22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिन की शुरुआत ही क्रिकेट के साथ होने वाली है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे जीत की दहलीज पर खड़ी थी, एक के बाद एक गिरते…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में बेंच पर रहेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग-11 में नहीं मिलेगा मौका!

वेस्टइंडीज की टीम इसी महीने भारत दौरे पर आएगी. भारत में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

यूपी के अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी? जानें वायरल दावे का सच

भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की जद्दोजहद में लगे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सुर्खियों में है. इस बार…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top