• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दीया मिर्जा ने जब प्रोड्यूस की फिल्म, गिरवी रखना पड़ा पहला घर, फिर भी विद्या बालन को दी पूरी सैलरी
Image

दीया मिर्जा ने जब प्रोड्यूस की फिल्म, गिरवी रखना पड़ा पहला घर, फिर भी विद्या बालन को दी पूरी सैलरी


दीया मिर्जा ने 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से डेब्यू किया था. दीया ने कई शानदार फिल्में की हैं. एक्टिंग के अलावा दीया ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया. 2014 में उन्होंने फीमेल लीड फिल्म ‘बॉबी जासूस’ को प्रोड्यूस किया. फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थी. हालांकि, प्रोजेक्ट को फाइनेशियल परेशानी झेलनी पड़ी. 

दीया ने खुद इसके बारे में बात की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मुझसे कहा गया कि अगर मैंने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू किया तो मुझे एक्टर के तौर पर काम नहीं मिलेगा. और ये सच था. कुछ समय के लिए काम मिलना कम हुआ. मैंने एक बड़े प्रोड्यूस के अप्रोच किया जो कई फिल्में बना रहे थे. मैंने उनसे कहा था कि मुझे किसी में कास्ट कर लें तो उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि अब तुम प्रोड्यूस करोगी. मैं ऐसे थी कि क्या इस एक कंडीशन है जिसकी वजह से मौके कम हो गए. इंडिया में अगर आप प्रोड्यूसर बनना चाहती हैं तो ऐसा समझा जाता है कि आप अब फिल्में करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं. मुझे ये भ्रम तोड़ने में थोड़ा समय लगा.’

ये भी पढ़ें- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी कोई बात नहीं’, 78 साल की मौसमी चटर्जी की बेटी को सलाह

दीया को गिरवी रखना पड़ा था घर

आगे दीया ने बताया, ‘मैंने अपना पहला घर गिरवी रखा, जो मैंने खरीदा था. ताकि मैं वो कहानी कह सकूं जो मैं कहना चाहती थी. फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई थी. हमें ऐसे एक्टर्स की डेट मिल गई थी जिनका मैं सम्मान करती थी. और बहुत पसंद करती थी- विद्या बालन. पूरी टीम तैयार थी. विद्या की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल भी रही. विद्या एक पॉपुलर नाम थीं. वो लगे रहो मुन्ना भाई, हे बेबी, भूल भुलैया और किस्मत कनेक्शन जैसी फिल्में कर चुकी थीं. लेकिन अचानक से स्टूडियो ने अपने हाथ खींच लिए.’

विद्या बालन को दी पूरी सैलरी

आगे दीया ने बताया, ‘मैं ऐसे थी कि हमें ये फिल्म बनानी है और हम फिल्म बनाए. टीम ऐसे थी कि कैसे बनाएंगे? हमारे पास पैसे नहीं हैं. तो फिर मैंने बैंक से लोन लिया और अपना घर गिरवी रख दिया. हमने फिल्म बनाई. मुझे इस पर बहुत गर्व है. वो बहुत खूबसूरत फिल्म है. मैंने विद्या से डिस्काउंट के लिए नहीं कहा. मैंने उन्हें पूरी सैलरी दी. मुझे लगता है कि मैंने उन्हें उनके करियर की बेस्ट सैलरी में से एक दी. मुझे गर्व है क्योंकि वो फिल्म में थीं. पूरी फिल्म उन पर फोकस थी. तो फिर फिल्म की लीड हीरोइन को अच्छा पे क्यों न किया जाए? इसी के साथ मैंने जिंदगीभर के लिए दोस्त बनाया.’

फिल्म को समर शेख ने डायरेक्ट किया था.  फिल्म में विद्या जासूस के रोल में थीं.

ये भी पढे़ं- ‘दायरा’ या ‘वाइब’, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें कलेक्शन

दीया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने वैभव रेखी संग शादी की है. उनकी शादी 15 फरवरी 2021 को हुई थी. दीया और वैभव की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. दोनों को एक बेटा भी है. बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी है.



Source link

Related Posts

ईशा रिखी का मोनोकनी में ग्लैमरस अवतार, कॉर्सेट ड्रेस में भी ढाया कहर

व्हाइट कॉर्सेट स्टाइल ड्रेस में ईशा बेहद बोल्ड और कॉन्फिडेंट लग रही हैं. खुले बाल उनकी खूबसूरती में…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

शाहरुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, पत्नी-बेटी संग लिया बप्पा का अशीर्वाद

गणेश उत्सव के बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे. इसके…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

कोंकणा सेन को हुआ डेंगू, एक्ट्रेस ने अस्पताल से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

तीसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, बस इतना कमाते ही हो जाएगी सुपरहिट

‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.रिलीज के दो हफ्ते इस क्राइम थ्रिलर ने खूब गदर…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top