Image

खाने-पीने की चीजें सस्ती हुई, मार्च में थोक महंगाई घटकर 2.05% पर


WPI Inflation: देश की आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने के कारण थोक मूल्य पर आधारित महंगाई मार्च में घटकर 2.05% रह गई, जो फरवरी में 2.38% थी। मंगलवार…

Last Updated: अप्रैल 15, 2025 | 1:03 PM IST

WPI Inflation: देश की आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने के कारण थोक मूल्य पर आधारित महंगाई मार्च में घटकर 2.05% रह गई, जो फरवरी में 2.38% थी। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। हालांकि, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई में वार्षिक आधार पर वृद्धि हुई है। मार्च 2024 में यह 0.26 प्रतिशत थी।

उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मार्च 2025 में महंगाई सालाना आधार पर खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, बिजली व कपड़ा विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ी। थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई फरवरी के 3.38% से घटकर मार्च में 1.57% रह गई। सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट इसकी मुख्य वजह रही।

हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई मार्च में बढ़कर 3.07% हो गई, जबकि फरवरी में यह 2.86% थी। ईंधन तथा बिजली में भी वृद्धि देखी गई और मार्च में यह 0.20% रही।



Source link

Related Posts

ट्रंप के फैसले से निर्यातकों को मिला वक्त, लेकिन नए ऑर्डर को लेकर अनिश्चितता बरकरार

अमेरिका ने देश विशेष के लिए जवाबी शुल्क को फिलहाल 90 दिनों के लिए टाल दिया है।…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

देश का निर्यात मार्च में 0.7% बढ़कर 41.97 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 21.54 अरब डॉलर

भारत का निर्यात इस साल मार्च महीने में मामूली 0.7% बढ़कर 41.97 अरब डॉलर रहा। वहीं माह…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

मार्च में खुदरा महंगाई गिरकर 3.34% पर आई, अगस्त 2019 के बाद सबसे कम

भारत में मार्च 2025 में खुदरा महंगाई दर गिरकर 3.34% पर आ गई है। फरवरी में यह…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Trump Tariff पर क्या बोले ITC CEO संजीव पुरी, पढ़ें क्या होगा भारत के कारोबार पर असर

आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा है कि अमेरिकी शुल्क से उत्पन्न बाधाओं से निपटने के…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top