Image

राजस्थान सफाई भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 13 अक्टूबर तक करें आवेदन


राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी‌.

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान की 183 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों को भर जाना है. भर्ती का विज्ञापन संख्या 01/2026 का आधिकारिक विज्ञापन 27 जुलाई 2026 को जारी किया गया था और आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हुई थी. 

भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन? 

सफाई कर्मचारी के पदों के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है. हालांकि उम्मीदवारों का राजस्थान निवासी होना जरूरी है. इसके अलावा उसके पास किसी शहरी स्थानीय निकाय में सफाई कार्य का कम से कम 1 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई थी. वहीं उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवार को अपनी पसंद की केवल एक शहरी स्थानीय निकाय चुनने का ऑप्शन मिलेगा. 

लॉटरी से होगा चयन 

सफाई कर्मचारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सामान्य लिखित परीक्षा के बजाय लॉटरी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. जिस शहरी निकाय के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, उस निकाय में सफाई कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. चयन प्रक्रिया में आवेदन वेरिफिकेशन मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन भी शामिल रहेगा. 

ये भी पढ़ें-UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से होगी परीक्षा

आवेदन के लिए कितनी देनी होगी फीस? 

इन पदों पर आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हैं. जैसे जनरल कैटिगरी के लिए 600 रुपये देने होंगे. वहीं ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 400 रुपये देने होंगे. वहीं जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान की पिछली किसी भर्ती के दौरान OTR पहले ही जमा कर दी है, उन्हें OTR फीस दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं होगी. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाना होगा.
  • SSO आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद सिटीजन ऐप में जाकर रिक्रूटमेंट पोर्टल खोलना होगा.
  • यहां सफाई कर्मचारी रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब जरूरत होने पर OTR पूरा करने के बाद पर्सनल डिटेल भरनी होगी.
  • इसके बाद निर्धारित तरीके से लाइव फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे.
  • फॉर्म जमा करने के बाद सभी तरीके की जानकारी अच्छी तरह जांच कर फॉर्म डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-UPSC को अब बताने होंगे पेपर वाइज नंबर, CIC ने की बहाली की सिफारिश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्र MCD स्कूलों में होंगे शिफ्ट, सरकार का ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने यह जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 

सीबीएसई को अब अपना नया बॉस मिल गया है. केंद्र सरकार ने 2001 के बैच के आईएएस अधिकारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

UPSSSC PET 2026 की नई तारीखों का ऐलान, जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल

उत्तर प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 से जुड़ा अपडेट आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

IBPS RRB 2026 में वैकेंसी बढ़ी, अब 13,757 पदों पर होगी भर्ती

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी रिक्रूटमेंट को लेकर नया…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top