• Home
  • खेल समाचार
  • ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर, हैरान करने वाली है वजह
Image

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर, हैरान करने वाली है वजह


हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी एक बार फिर रुक गई है. वह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. इस बार उन्हें नई चोट लगी है. इस चोट की वजह से ही हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचम मैचों की टी20 सीरीज में खेलना भी मुश्किल माना जा रहा है. 

बता दें कि हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया-ए की टीम में चुना गया था. यह सीरीज पुडुचेरी में खेली जानी है. अब हार्दिक एक और चोट के चलते हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से खेली जाएगी. 

हार्दिक पांड्या लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं. चोट लगने के कारण उन्हें रिहैबिलिटेशन के दौरान बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ा. इस साल जून में उनकी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में इलाज के दौरान उन्हें क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव आ गया. ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी उनका सेलेक्शन फिटनेस मंजूरी पर निर्भर था, लेकिन अब वह चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

हार्दिक ने आखिरी बार मार्च में अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में लास्ट टी20 मैच खेला था. उनका आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में था. उन्होंने इस साल के आईपीएल के 14 मैचों में से 10 में हिस्सा लिया था, लेकिन उसके बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है.

फिट नहीं होने की वजह से ही हार्दिक को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज में नहीं चुना गया है. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेली जाएगी. अक्टूबर में ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां भारतीय टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस दौरे पर दो टेस्ट भी खेले जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- 

‘मेरा आखिरी वर्ल्ड कप…’, विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान



Source link

Related Posts

कबड्डी में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से रौंदा

शनिवार (26 सितंबर) को 2026 एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में दूसरा गोल्ड मिला. पुरुष कबड्डी टीम…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

पहले वनडे से बाहर शुभमन गिल? कोच ने दिया कप्तान की चोट पर अपडेट

शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेल पाएंगे या नहीं? ये सवाल इसलिए खड़ा हुआ था क्योंकि…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट में लीग स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं. अब क्वार्टर फाइनल…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘मैं रो रहा था…’, IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थन रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जो अब भारतीय टीम में भी…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top