Image

‘आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल’, पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को आतंकवाद के बारे में सवाल पूछने वाले पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को आईना दिखाया. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र के दौरान लाइबेरिया की सारा बेसोलो न्यांती के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछा. इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है.’

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा बार-बार उठाया है और पाकिस्तान पर आतंकवादी ग्रुप को समर्थन देने का आरोप लगाया है. ये पहली बार नहीं है जब जयशंकर ने आतंकवाद पर पाकिस्तानी पत्रकारों के सवालों का करारा जवाब दिया. इससे पहले हुई एक बातचीत के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने एस जयशंकर से पूछा कि दक्षिण एशिया में नई दिल्ली, काबुल और पाकिस्तान सहित कई स्थानों से निकलने वाले आतंकवाद को कब तक देखा जाता रहेगा और यह क्षेत्र कब तक युद्ध की स्थिति में रहेगा. इसके जवाब में जयशंकर ने कहा था, ‘आप ये सवाल गलत मंत्री से पूछ रहे हैं. पाकिस्तान के मंत्री ही आपको बता सकते हैं कि पाकिस्तान कब तक आतंकवाद का समर्थन करता रहेगा.’

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला और ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात की. तीनों नेताओं ने पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले की मिलकर कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस यानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका मिलकर ‘आईबीएसए डायलॉग फोरम’ बनाते हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNGA में गल्फ, रेड सी और ब्लैक सी में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, भारत और लाइबेरिया जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं. उन्होंने हाल ही में ओमान की खाड़ी में एंटीगुआ और बारबुडा के ध्वज वाले कार्गो शिप एमवी केप डाओ पर हुए हमले की ओर इशारा किया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी.

विदेश मंत्री ने शिप पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘ दो दिन पहले ओमान की खाड़ी में एंटीगुआ और बारबुडा के ध्वज वाले एक कार्गो शिप एमवी केप डाउ पर हमला हुआ था. इस हमले में एक भारतीय नाविक की जान चली गई.’ उन्होंने पनामा ध्वज वाले तेल टैंकर एल गाइया के मामले का भी जिक्र किया, जिस पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमला हुआ था और जिसमें एक भारतीय चालक दल का सदस्य लापता हो गया था. उन्होंने कहा कि जहाजों पर हुए इन हमलों से कई देशों के लोग प्रभावित हुए हैं.





Source link

Related Posts

‘AI का ‘सुपर इंटेलिजेंस’ नाम पसंद आया..’, जिनपिंग से मुलाकात पर ट्रंप का बयान

अमेरिका दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

रावलपिंडी मार्च से पहले इमरान खान के बेटे को सताया डर, बोले- ‘पिता की जान को खतरा…’

27 सितंबर को पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग के सिलसिले में होने वाले…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपना पहला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने जलवायु…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘स्वीकार्य नहीं..’, ईरान की मदद करने पर ट्रंप ने शी जिनपिंग से क्या कहा?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिकी दौरा आखिरी पड़ाव पर है. कुछ घंटों बाद वह बीजिंग के…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top