रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ वक्त पहले फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सभी कलाकारों ने खूब ध्यान खींचा. हालांकि, रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा लुक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. अब एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.
रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘रामायण’ में रावण (यश) की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनका लुक सामने आने के बाद फैंस ने इसे खूब पसंद किया था. अब रकुल ने फिल्म की डबिंग का काम भी शुरू कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर डबिंग स्टूडियो से एक बिहाइंड द सीन (BTS) सेल्फी शेयर की है.
ये भी पढ़ें:- आलिया भट्ट ने ‘डोंट बी शाय’ की स्क्रीनिंग में लूटी महफिल, रणबीर कपूर समेत पूरी फैमिली ने किया सपोर्ट
रिकॉर्डिंग माइक और हेडफोन लगाए नजर आईं रकुल प्रीत सिंह
सामने आई तस्वीर में रकुल रिकॉर्डिंग माइक और हेडफोन लगाए नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘रामायण डब.’ रकुल की ये सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रकुल ने बताया था कि शूर्पणखा का किरदार काफी कॉम्प्लेक्स और लेयर्ड है और वो इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
‘रामायण’ के बारे में जानिए
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे.
वहीं, टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होने वाला है. फिल्म को 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है.
ये भी पढ़ें:- ‘हुंकार’ की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट, फातिमा-अनीत पड्डा ने बिखेरा जलवा















