• Home
  • ताजा खबरें
  • राजस्थान: जिला उप-प्रमुख के चुनाव में भी BJP की करारी हार, 8 पर सिमटी
Image

राजस्थान: जिला उप-प्रमुख के चुनाव में भी BJP की करारी हार, 8 पर सिमटी


राजस्थान में गुरुवार (26 नवंबर) को हुए जिला परिषदों के उप प्रमुख पद पर हुए चुनावों के सभी नतीजे घोषित हो चुके हैं. उप प्रमुख के चुनाव में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा. 37 जिला परिषद उप प्रमुखों में से 25 जिलों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की. वहीं बीजेपी को सिर्फ आठ जिलों में कामयाबी हाथ लगी. बुधवार (25 नवंबर) को जिला प्रमुख पदों के चुनाव हुए थे. 37 में से कांग्रेस ने 24, बीजेपी ने 10,  भारत आदिवासी पार्टी और आरएलपी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी. 

इन आठ जिलों में भी बीजेपी ने एक सीट मुकाबला टाई होने के बाद लॉटरी से जीती है. इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी एक सीट जीती. प्रमुखों के चुनाव के मुकाबले बीजेपी को आज एक और सीट का नुकसान हुआ.

कांग्रेस के इन उम्मीदवारों ने मारी बाजी

अलवर से अर्जुन सिंह, धौलपुर से वीर सिंह मीणा, दौसा से छोटूराम मीणा और जैसलमेर से हरीश धनदेव कांग्रेस के टिकट पर निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए. जयपुर से सुनील कुमावत, जोधपुर से ओमप्रकाश बिश्नोई, सीकर से रमेश बेरवाल और बीकानेर से मदन चौहान कांग्रेस के उप जिला प्रमुख बने. भरतपुर से राजेश सिंह, डीग से नीलम रावत, राजसमंद से उदय सिंह, कोटपूतली-बहरोड़ से रमा गुर्जर और चित्तौड़गढ़ से रामेश्वर लाल धाकड़ ने भी कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की.

इसके अलावा भीलवाड़ा से सुनीता कौशिक, बाड़मेर से प्रेम कंवर, सवाई माधोपुर से मुकेश शर्मा, फलोदी से विमला, जालोर से ममता विश्नोई और टोंक से आशाराम धाकड़ कांग्रेस के उप जिला प्रमुख बने. चूरू से छोटूलाल मेघवाल, बूंदी से उच्छब लाल धाकड़, डीडवाना-कुचामन से हितेश्वर कुमार, हनुमानगढ़ से रामकुमार, झुंझुनूं से आशुतोष मीणा और सिरोही से लखमा राम ने भी कांग्रेस को जीत दिलाई.

बीजेपी के इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

भारतीय जनता पार्टी की ओर से उदयपुर में दलीचंद डांगी, अजमेर में सुनीता लांबा, ब्यावर में टीकम सिंह, खैरथल-तिजारा में अंजू, पाली में हेमंत गादाणा, झालावाड़ में खुशवंत नागर और बांसवाड़ा में प्रियंका कुंवर ने मारी बाजी. बालोतरा जिला परिषद में बराबरी के बाद लॉटरी के जरिए बीजेपी के जसाराम उप जिला प्रमुख चुने गए.

वहीं प्रतापगढ़ से रमेश चंद्र मीणा, सलूम्बर से सुरेश कुमार सोनू और डूंगरपुर से मंजूला रोत भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के टिकट पर उप जिला प्रमुख चुने गए. नागौर जिला परिषद में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की अंजू चौधरी ने जीत दर्ज की.

सपा-कांग्रेस सीट विवाद पर अशोक गहलोत ने साधी चुप्पी, ‘मैं सिर्फ…’



Source link

Related Posts

अरविंद केजरीवाल बोले, ‘भगवंत मान को दोबारा CM बनाना है, सारे वादे पूरे किए’

पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (26 नवंबर) को महारैली की. इस दौरान आम आदमी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

MHT-CET में गड़बड़ी को लेकर कमिश्नर से मिले रोहित पवार, जांच की मांग की

महाराष्ट्र में MHT-CET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामले को लेकर NCP…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अमेठीः यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, हजारों कार्यकर्ता BSP में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

बीजेपी ने जिस मुद्दे पर सबसे ज्यादा घेरा, उस पर क्या है सपा अखिलेश का वादा? खुद बताया

उत्तर प्रदेश  में राजनीति में समाजवादी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी कानून-व्यवस्था, गुंडागर्दी और माफियागिरी के मुद्दे पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top