• Home
  • खेल समाचार
  • पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में कहा ‘अलविदा क्रिकेट’
Image

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में कहा ‘अलविदा क्रिकेट’


बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 32 साल की उम्र में अपने करियर को विराम दिया, जिसमें उन्होंने 102 फर्स्ट-क्लास मैच खेले और इंडिया ए का भी प्रतिनिधित्व किया. वह आखिरी बार जनवरी में खेलते नजर आए थे और पिछले 2 साल से भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में केरल के लिए खेल रहे थे.

बाबा अपराजित तमिलनाडु से आते हैं और अपना ज्यादातर करियर इसी टीम के लिए खेला. मगर पिछले 2 साल में उन्होंने केरल का प्रतिनिधित्व किया. करीब एक दशक तक वह तमिलनाडु टीम के मेन बल्लेबाजों में से एक बने रहे और इस दौरान तमिलनाडु के कप्तान भी रहे.

किया रिटायरमेंट का ऐलान

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने लिखा – तमिलनाडु, भारत की अंडर-19, इंडिया ए, केरल, चेन्नई सुपर किंग्स राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, TNPL की टीमें और अन्य क्लब टीमों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही. उन सभी टीमों का हिस्सा बनना भी सौभाग्य का विषय रहा जिन्होंने मेरे करियर को इस मुकाम तक पहुंचाया. 

BCCI का भी किया धन्यवाद

अपने रिटायरमेंट पोस्ट में बाबा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और केरल क्रिकेट एसोसिएशन का भी धन्यवाद किया. वे साथी खिलाड़ियों, कोच और अन्य साफ को भी नहीं भूले. उन्होंने कहा – मैं सभी कोच, सपोर्ट स्टाफ, साथी खिलाड़ियों का भी आभारी रहूंगा, जिन्होंने मेरे करियर का अभिन्न हिस्सा रहेंगे.

भारत के लिए जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप

बाबा अपराजित साल 2012 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे. उस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 171 रन बनाए थे और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट भी लिए.

पूरे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 102 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 12 शतक और 27 फिफ्टी सहित 5199 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 75 विकेट भी चटकाए. 114 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 4278 रन और 83 विकेट रहे. इसके अलावा 63 टी20 मैचों में उन्होंने 1147 रन और 17 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम





Source link

Related Posts

AUS vs ENG: जैमी ओवरटन ने रचा इतिहास, T20I में 5 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने

जैमी ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐतिहासिक स्पेल डाला, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 12…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

ENG vs AUS 3rd T20 Highlights: तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

गाबा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से बुरी तरह हराया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

मुंबई इंडियंस ने किया आधिकारिक ऐलान, IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा बने कप्तान

मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है. फ्रेंचाइजी…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, 86 रन से दर्ज की शानदार जीत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने जीत का ‘सिक्स’ लगा दिया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Vaibhav Suryavanshi Prediction 2027: वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे बड़े रिकॉर्ड या टीम इंडिया में मिलेगी जगह? क्या कहती है कुंडली

Vaibhav Suryavanshi Kundli 2027: जिस उम्र में युवा क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने का सपना देखते…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगली स्टेडियम में कल यानी शुक्रवार, 27 नवंबर से खेला जाएगा.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Exclusive: वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं 28 छक्के लगाने का कलेजा? बचपन के कोच मनीष ओझा ने खोले कई राज

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी AI चिप्स’, Nvidia के सीईओ का आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया मजाक

वैभव सूर्यवंशी की 204 रनों की ऐतिहासिक पारी को लेकर चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वैभव सूर्यवंशी 500 बनाएगा…’, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं. कुछ महीनों में वह जितने रिकॉर्ड बना चुके…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top