• Home
  • ताजा खबरें
  • पुणे की घटना पर अबू आजमी बोले, ‘जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां…’
Image

पुणे की घटना पर अबू आजमी बोले, ‘जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां…’


समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पुणे की घटना, नितेश राणे के बयान समेत कई अन्य मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पुणे की घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना का वीडियो देखने लायक भी नहीं है. 

उन्होंने कहा कि राज ठाकरे हमेशा बिहार-बिहार करते रहते हैं, अब उन्हें इस घटना पर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले में गंभीरता से ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह की घटनाएं होती रहीं तो लोग शहर छोड़कर चले जाएंगे और यहां कोई आना भी पसंद नहीं करेगा. पुणे में शिवाजीनगर जिला कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार (25 नवंबर) दोपहर चार हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करते हुए फायरिंग की.

नितेश राणे के बयान पर क्या बोले अबू आजमी?

नितेश राणे की भाषा पर प्रतिक्रिया देते हुए अबू आजमी ने कहा, ”वह अंग्रेजों की औलाद जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. मदरसों में पढ़ने वाले लोग देश के लिए अपनी जान देने को तैयार रहते हैं. मदरसों में अच्छे नागरिक तैयार किए जाते हैं.” उन्होंने नितेश राणे को चुनौती देते हुए कहा कि वे मदरसे में आएं, वहां रहें और खुद देखें कि बच्चों को किस तरह की शिक्षा दी जाती है.

यूसीसी को लेकर अबू आजमी ने क्या कहा?

अबू आजमी ने कहा कि सभी धर्मों को अपने-अपने अधिकार प्राप्त हैं. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 के उल्लंघन का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल किया कि अगर समान कानून बनाना है तो आदिवासियों को इससे बाहर क्यों रखा गया है? उन्होंने कहा कि जेन-जी के युवा सड़कों पर उतर रहे हैं और मुस्लिम विरोधी फैसलों से समाज में ध्रुवीकरण हो रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या ऐसा बिल लाने से विकास होगा और किसानों की आत्महत्याएं रुक जाएंगी?

यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही- अबू आजमी

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि वोट चोरी करने वालों की पोल खुल चुकी है. महाराष्ट्र में हम गठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन हमें बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया. कांग्रेस के लिए सीधे तौर पर दो सीटें छोड़ दी गई हैं. जिन 20 सीटों की पेशकश हमने की है, वहां हमारा वोट बैंक ज्यादा मजबूत है. मेरा मानना है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होना चाहिए. दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

अखिलेश यादव और राहुल गांधी मुद्दे को सुलझा लेंगे- अबू आजमी

उन्होंने कहा कि वह राज्य में एक छोटे कार्यकर्ता हैं. उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने उन्हें कितनी सीटें दी थीं? कांग्रेस ने सीधे तौर पर दो सीटों की घोषणा कर दी थी, जबकि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 20 सीटें देने की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी आपस में बातचीत करके इस मुद्दे को सुलझा लेंगे.

‘संकट में विदर्भ-मराठवाड़ा के किसान’, महाराष्ट्र में सूखे पर बोले रोहित पवार



Source link

Related Posts

जोधपुर जिला प्रमुख चुनाव नतीजे ने चौंकाया, कांग्रेस की जीत, BJP को मिले सिर्फ 7 वोट

राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में जिला प्रमुख के चुनाव के नतीजे घोषित होते ही सियासी हलचल…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Punjab Election: इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद साफ की तस्वीर

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ’, बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्रांति और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे की कड़ी में बुधवार को एक और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

योगी सरकार में बेहतर होगी नगर निगमों की लाइटिंग व्यवस्था, किया गया मंथन

योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top