• Home
  • ताजा खबरें
  • योगी सरकार में बेहतर होगी नगर निगमों की लाइटिंग व्यवस्था, किया गया मंथन
Image

योगी सरकार में बेहतर होगी नगर निगमों की लाइटिंग व्यवस्था, किया गया मंथन


योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 40 करोड़ और मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के लिए 15.75 करोड़ का बजट निर्धारित किया है. इस संबंध में बुधवार को सोलर सिटी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

इस बैठक में सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाईमास्ट लाइट, रूफटॉप सोलर पावर प्लांट सहित विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान नगर निगमों की ओर से सुझाव आया कि 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड किया जाए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और शहरी क्षेत्रों को सौर ऊर्जा आधारित शहरों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए. 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों को गति देने तथा स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. बैठक में नगर निगमों द्वारा 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड करने तथा मोबाइल बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण सुविधा विकसित करने के सुझाव भी दिए गए.

अधिकारियों के अनुसार, बैटरी स्टोरेज की सुविधा से डीजल जनरेटर पर निर्भरता एवं ईंधन व्यय कम करने में मदद मिलेगी. प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को यूपीनेडा एवं नगर निगमों के बीच समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

सोलर सिटी योजना का उद्देश्य नगर निगमों में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 अनुसार प्रदेश में नवीन ऊर्जा एवं  ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देकर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना है. इसके अंतर्गत शहरों की अनुमानित पारंपरिक ऊर्जा मांग में न्यूनतम 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है. इसके लिए सरकारी भवनों, सार्वजनिक परिसरों, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य शहरी सुविधाओं का सौरीकरण किया जाएगा.
 
बैठक में निदेशक यूपीनेडा रविंद्र सिंह एवं सचिव यूपीनेडा पंकज सिंह सहित विभिन्न नगर निगमों एवं मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया.



Source link

Related Posts

Punjab Election: इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद साफ की तस्वीर

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

पुणे की घटना पर अबू आजमी बोले, ‘जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां…’

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पुणे की घटना, नितेश राणे के बयान समेत…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ’, बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्रांति और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे की कड़ी में बुधवार को एक और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

सूखे से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार का क्या प्लान? मंत्री बावनकुले ने दी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सूखे से प्रभावित किसानों को…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top