• Home
  • ताजा खबरें
  • सूखे से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार का क्या प्लान? मंत्री बावनकुले ने दी जानकारी
Image

सूखे से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार का क्या प्लान? मंत्री बावनकुले ने दी जानकारी


महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सूखे से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि सूखाग्रस्त तालुकों के किसानों ने राशन की मांग की तो उन्हें 5 किलो अनाज देने का निर्णय लिया गया है. राज्य में फसल और जल भंडारण की स्थिति को लेकर चर्चा हुई.

मंत्री ने बताया कि सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों ने मिलकर प्रयास करने का निर्णय लिया है. जयकुमार गोरे ने सोलापुर में चारा छावनी शुरू करने की मांग की है. चारा आपूर्ति के लिए दरों को मंजूरी दी गई है. गोचर भूमि पर गौशालाएं चलाने के प्रस्ताव सामने आने पर जमीन लीज पर देने पर विचार किया गया है. यदि ग्राम पंचायत की ओर से गोचर भूमि पर तालाब बनाने का प्रस्ताव भेजा जाता है, तो उस पर भी विचार किया जाएगा.

चंद्रशेखर बावनकुले ने नितिन गडकरी का क्यों जताया आभार?

चंद्रशेखर बावनकुले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक समझौता करने का सुझाव दिया है. बिहार में इस तरह का प्रयोग किया गया है. राज्य में बनने वाली सड़कों के निर्माण के लिए मिट्टी और मुरु की आवश्यकता होगी. जल संरक्षण तालाबों का गहरीकरण करने के बाद निकलने वाली गाद और मिट्टी को सड़क परिवहन मंत्रालय अपने साथ ले जाएगा. इस संबंध में नागपुर अधिवेशन में समझौता किया जाएगा. बड़े तालाबों से गाद निकालने में इससे मदद मिलेगी.

तालाबों से निकाली गई गाद किसानों को दी जाएगी-बावनकुले

उन्होंने कहा, ”राज्य और केंद्र सरकार की ओर से जितने भी पुल बनाए जाएंगे, उन्हें पुल-सह-बांध (Bridge-cum-Barrage) की तर्ज पर बनाया जाएगा. इससे बड़े पैमाने पर बांधों का निर्माण हो सकेगा. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भी पुल-सह-बांध का निर्माण किया जाएगा. इससे नदियों में पानी बना रहेगा. 30 जून तक ग्राम पंचायत के तालाबों से गाद निकालने की दर तय की गई है. निकाली गई गाद किसानों को दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल वे अपने खेतों में कर सकेंगे. 

फार्मर आईडी तैयार करने के लिए एसओपी बनाई गई- बावनकुले

बावनकुले ने कहा कि 1 करोड़ किसानों के खातों में 5,000 रुपये की सहायता राशि पहुंचाई गई है. फार्मर आईडी तैयार करने के लिए एक एसओपी बनाई गई है. वनपट्टाधारकों की मांग को मान लिया गया है. दिवटी तालुका में किसान जमीन पर खेती कर रहे हैं. उन्हें भी सहायता देने का निर्णय लिया गया है. आज कैबिनेट में जलापूर्ति को लेकर चर्चा हुई. जिन नल जलापूर्ति योजनाओं के पास बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें निधि देने का निर्णय लिया गया है.

‘नागपुर में प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए जमीन देने का निर्णय’

चंद्रशेखर बावनकुले कैबिनेट के फैसले को लेकर आगे बताते हुए कहा, ”नागपुर में प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए बिना किसी शुल्क के जमीन देने का निर्णय लिया गया है. स्टाम्प शुल्क अधिनियम में बदलाव किया जा रहा है. एमएलआरसी कोर्ट की तर्ज पर किसी भी मामले में केवल तीन बार सुनवाई होनी चाहिए और छह महीने के भीतर मामले का निपटारा किया जाना चाहिए. 5 लाख रुपये से अधिक के मामलों में तहसीलदार से लेकर मंत्री कार्यालय तक कई प्रकरण लंबित हैं. इन मामलों को भी छह महीने के भीतर निपटाने पर विचार किया जा रहा है.

मंत्री बावनकुले ने ये भी कहा कि हम कई महत्वपूर्ण सुधार लेकर आ रहे हैं. लोगों को सालों-साल सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. लोक अदालत के माध्यम से भी मामलों का निपटारा करने पर विचार किया जा रहा है. इससे संबंधित कानून आगामी अधिवेशन में लाया जाएगा.

‘संकट में विदर्भ-मराठवाड़ा के किसान’, महाराष्ट्र में सूखे पर बोले रोहित पवार



Source link

Related Posts

Punjab Election: इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद साफ की तस्वीर

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

पुणे की घटना पर अबू आजमी बोले, ‘जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां…’

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पुणे की घटना, नितेश राणे के बयान समेत…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ’, बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्रांति और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे की कड़ी में बुधवार को एक और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

योगी सरकार में बेहतर होगी नगर निगमों की लाइटिंग व्यवस्था, किया गया मंथन

योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top