• Home
  • ताजा खबरें
  • जोधपुर जिला प्रमुख चुनाव नतीजे ने चौंकाया, कांग्रेस की जीत, BJP को मिले सिर्फ 7 वोट
Image

जोधपुर जिला प्रमुख चुनाव नतीजे ने चौंकाया, कांग्रेस की जीत, BJP को मिले सिर्फ 7 वोट


राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में जिला प्रमुख के चुनाव के नतीजे घोषित होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला चौधरी ने 36 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 7 वोट मिले. चुनाव में बीजेपी के एक वोट की क्रॉस वोटिंग ने सियासी समीकरण बदल दिए और बीजेपी को बड़ा झटका लगा. नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं बीजेपी में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

जीत के बाद पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है और बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 32 वोट पार्टी के पक्ष में आए, जबकि आरएलपी के तीन सदस्यों ने समर्थन दिया और बीजेपी की ओर से भी एक वोट कांग्रेस को मिला.

‘अशोक गहलोत का चला जादू’

जाखड़ ने कहा कि यह बीजेपी के उस सदस्य की भावना थी, जिसने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया. उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही जोगाराम पटेल को कह दिया था कि उनके पास बहुमत नहीं है और उन्हें नामांकन नहीं करना चाहिए. जाखड़ ने कहा कि अशोक गहलोत का जादू चला है और आने वाले समय में उनका परचम फिर लहराएगा.

‘जनता बीजेपी से परेशान’

वहीं जोधपुर कांग्रेस प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत ने इस जीत को पंचायत राज चुनाव में जनता के जनादेश का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता बीजेपी सरकार से परेशान है. बेरोजगारी, किसानों और युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं होने तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी है.

‘अगले चुनाव में भी बीजेपी का होगा सूपड़ा साफ’

शेखावत ने दावा किया कि पंचायत राज चुनाव के नतीजे इस बात का संकेत हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा. बीजेपी के एक वोट के कांग्रेस के पक्ष में आने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी के संपर्क में नहीं थी, यह संबंधित सदस्य की अपनी भावना थी.

जनता को दिया जीत का श्रेय

जोधपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता बड़बड़ ने भी बीजेपी के एक वोट के कांग्रेस के पक्ष में आने को जनता का आशीर्वाद बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद सभी सदस्यों को एकजुट रखने के लिए एक जगह रखा गया था. उन्होंने भोपालगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी पार्टी को छह सीटों पर जीत मिली है. जीत का श्रेय उन्होंने जनता को दिया.

प्रमिला चौधरी ने बताईं प्राथमिकताएं

जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद प्रमिला चौधरी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल उनकी पहली प्राथमिकता रहेंगे. आम जनता के जरूरी कामों के साथ सड़कों के विकास और विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा पर उनका फोकस रहेगा. बीजेपी की ओर से क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि संभव है कि उन्हें पसंद करने के चलते सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया हो. उन्होंने इस जीत का श्रेय अशोक गहलोत के नेतृत्व और जनता के समर्थन को दिया.

क्रॉस वोटिंग से बीजेपी में हड़कंप

जोधपुर जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने जिले की राजनीति में नए सियासी संकेत दे दिए हैं. कांग्रेस इस जीत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने पक्ष में बन रहे माहौल के तौर पर पेश कर रही है, जबकि बीजेपी के लिए अपने ही खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग हड़कंप मच गया है साथ ही बड़ा राजनीतिक सवाल भी खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का BJP पर निशाना, बोले- ‘अब तक अहंकार…’



Source link

Related Posts

Punjab Election: इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद साफ की तस्वीर

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

पुणे की घटना पर अबू आजमी बोले, ‘जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां…’

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पुणे की घटना, नितेश राणे के बयान समेत…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ’, बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्रांति और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे की कड़ी में बुधवार को एक और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

योगी सरकार में बेहतर होगी नगर निगमों की लाइटिंग व्यवस्था, किया गया मंथन

योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top