• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
Image

35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर


रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में होती है. वो अपनी शानदार एक्टिंग और हैंडसम लुक के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. रणबीर को महंगी घड़ियों का काफी शौक है. उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी घड़ियां हैं, जिनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक है.

हाल ही में रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नेवी ब्लू रंग का कोट-पैंट और व्हाइट शर्ट पहनी थी. हालांकि, उनके कपड़ों से ज्यादा चर्चा उनकी महंगी घड़ी की हुई. आइए, जानते हैं रणबीर कपूर के लग्जरी घड़ियों के कलेक्शन में कौन-कौन सी घड़ियां शामिल हैं और उनकी कीमत कितनी है.

जैकब एंड कंपनी एपिक एक्स शेर-ए-पंजाब एडिशन

रणबीर कपूर ने हाल ही में लग्जरी घड़ी बनाने वाले ब्रांड जैकब एंड कंपनी की एपिक एक्स शेर-ए-पंजाब एडिशन घड़ी पहनी थी. इसकी कीमत करीब 35 लाख 88 हजार रुपये बताई जाती है. ये एक खास घड़ी है, जिसका डिजाइन सिख विरासत से जुड़ा है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में इस घड़ी के सिर्फ 50 पीस बनाए गए हैं.

जैकब एंड कंपनी राम जन्मभूमि एडिशन

फिल्म ‘रामायण’ के प्रचार के दौरान रणबीर कपूर राम जन्मभूमि एडिशन की खास घड़ी पहने भी नजर आए. 18 कैरेट रोज गोल्ड से बनी इस घड़ी के डायल पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की नक्काशी के साथ भगवान राम और हनुमान की तस्वीरें बनी हैं. इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जाती है.

पाटेक फिलिप क्रोनोग्राफ परपेचुअल कैलेंडर

ये रणबीर कपूर के कलेक्शन की सबसे महंगी घड़ियों में से एक है. वो अनंत अंबानी की शादी में इसे पहने नजर आए थे. प्लैटिनम से बनी इस घड़ी में ग्रीन कलर का डायल है. इसकी खासियत है कि इसमें तारीख और लीप ईयर की जानकारी अपने आप मिलती रहती है. इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है.

पाटेक फिलिप एक्वानॉट

रणबीर कपूर के पास पाटेक फिलिप की एक्वानॉट घड़ी भी है. वो इसे अक्सर अपने कैजुअल कपड़ों के साथ पहनते हैं. व्हाइट गोल्ड से बनी इस घड़ी में नीले और काले रंग का डायल है, जो इसे खास लुक देता है. इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है.

इन महंगी घड़ियों के भी हैं मालिक

इन घड़ियों के अलावा रणबीर कपूर के कलेक्शन में रिचर्ड मिल और ब्रेगुएट जैसे महंगे ब्रांड की घड़ियां भी शामिल हैं. उनके पास करीब 1.30 करोड़ रुपये की रिचर्ड मिल RM 028, 10 लाख रुपये की रोलेक्स, 50 लाख रुपये की रिचर्ड मिल RM 010 और 32 लाख रुपये की ब्रेगुएट ट्रेडिशन घड़ी भी है.

‘रामायण’ में नजर आएंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है और इसमें शानदार वीएफएक्स देखने को मिलेंगे. फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. 





Source link

Related Posts

कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल

हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज ‘जेम्स बॉन्ड’ इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. सुर्खियों में रहने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3 द कनक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है. इसने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘इमरान खान का फैसला था…’, Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- ‘हमने नाइंसाफी की’

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद से ही चर्चा में हैं. ऐसे में…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

कैलाश खेर राजस्थान की डिप्टी सीएम को सिखा चुके हैं संगीत, यादें हुईं ताजा

‘सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2026’ में मशहूर सिंगर कैलाश खेर को सम्मानित किया गया. इस समारोह का आयोजन जयपुर…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top