• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
Image

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म


अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3 द कनक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है. इसने रिलीज के बाद से ही एक के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म तो घोषित किया ही गया साथ ही फिल्म ने कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया.

‘दृश्यम 3’ ने अब बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसने सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ दिया है, जिसके बाद ये इस साल 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. अजय देवगन के लिए ये इस साल का बड़ा रिकॉर्ड बन चुका है. चलिए बताते हैं कलेक्शन…

‘दृश्यम 3’ डे-22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

अजय देवगन और श्रिया सरन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर डाली है. ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद भी इसकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है. ये हिंदी में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– वहीं, पहले हफ्ते 245.50 करोड़ तो दूसरे वीक 87.50 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– फिल्म ने तीसरे वीक में भी 28.85 करोड़ की कमाई कर ली है.
– इसके बाद अब फिल्म ने 22वें दिन रात 10.30 बजे तक 1.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 363.25 करोड़ हो चुका है.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-22 1.40 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 15.0%
टोटल कलेक्शन 363.25 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ‘कूली’ समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा

‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म (नेट)

‘दृश्यम 3’ 22वें दिन की कमाई के बाद 2026 की बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (362.76 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है. यहां देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. दृश्यम 3- 363.07 करोड़ (रनिंग)
3. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
4. हनुमान अंश- 341.03 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 233.73 करोड़
6. भूत बंगला- 199.23 करोड़
7. धमाल 4- 177.92 करोड़
8. आवारापन 2- 156.12 करोड़
9. टॉक्सिक (हिंदी)- 143.92 करोड़
10. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी थ्रीक्वल

कोईमोई के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली थ्रीक्वल बन चुकी है. 21वें दिन इसने तीनों पार्ट्स में सबसे ज्यादा कमाई की. ‘दृश्यम’ ने 72 लाख, ‘दृश्यम 2’ ने 1.5 करोड़ तो ‘दृश्यम 3’ ने 21वें सबसे ज्यादा 1.56 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल के साथ ही दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म भी बन चुकी है.

बहरहाल, अगर ‘दृश्यम 3’ के बारे में बात की जाए तो ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसके जरिए एक बार फिर से अजय देवगन विजय सालगांवकर बनकर स्क्रीन ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी छा गए हैं.



Source link

Related Posts

35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में होती है. वो अपनी शानदार एक्टिंग और हैंडसम लुक…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘इमरान खान का फैसला था…’, Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- ‘हमने नाइंसाफी की’

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद से ही चर्चा में हैं. ऐसे में…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

कैलाश खेर राजस्थान की डिप्टी सीएम को सिखा चुके हैं संगीत, यादें हुईं ताजा

‘सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2026’ में मशहूर सिंगर कैलाश खेर को सम्मानित किया गया. इस समारोह का आयोजन जयपुर…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान…’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल

धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top