• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार’, दानिश आजाद अंसारी का हमला
Image

‘2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार’, दानिश आजाद अंसारी का हमला


यूपी में राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव द्वारा विपक्षी एकता के आह्वान पर सत्ताधारी गठबंधन के मंत्रियों ने पलटवार किया है. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विपक्षी एकता के दावे को खोखला बताया. जहां कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष पर बयानबाजी, पोस्टरबाजी और एसी-पीसी तक सीमित रहने का आरोप लगाया, वहीं राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के दावों को लेकर निशाना साधा. 

विपक्ष को लोग 70 साल तक देख चुके- संजय निषाद

संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष के पास केवल बयानबाजी, पोस्टरबाजी और एसी-पीसी के अलावा कोई शक्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोग 70 साल तक देख चुके हैं. विभिन्न दलों के नेताओं ने यह सब देखने के बाद ही अपने दल खड़े किए हैं या एनडीए के साथ आए हैं. निषाद ने कहा कि सत्ता के बाहर रहने पर अखिलेश को मिलन दिखाई देता है, उनके इन बयानों से कुछ होने वाला नहीं है. संजय निषाद ने दावा किया कि इस बार एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी. 

‘ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की जगह नहीं’, सपा-कांग्रेस पर CM का निशाना

अखिलेश के बयान पर दानिश आजाद का पलटवार

वहीं, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत बड़े-बड़े दावे कर रही थी लेकिन अब उसके सारे दावों की पोल खुल चुकी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने झूठ का जो गुब्बारा फुलाया था, अब उस गुब्बारे की हवा निकल चुकी है. उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से समाजवादी पार्टी ने गफलत और नफरत की राजनीति को फैलाने का काम किया, उसके लिए राज्य की जनता कभी माफ नहीं करेगी.

2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार

दानिश आजाद ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तरफ सपा जिस तरीके से आगे बढ़ रही है, उसकी अब तक की सबसे बड़ी हार होने वाली है. 2027 में समाजवादी पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी.

‘सपा के प्लान-A में कांग्रेस, प्लान-B में ओवैसी’, BJP MLC का निशाना



Source link

Related Posts

दिल्लीः एक क्लिक में मिलेगी लैंड यूज की जानकारी, पढ़ें पूरी डिटेल

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 (MPD-2047) के लैंड यूज प्लान को GIS आधारित इंटरैक्टिव…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल बोलीं, ‘गठबंधन के भीतर…’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बड़ी…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

‘ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की जगह नहीं’, सपा-कांग्रेस पर CM का निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

‘जनता का पैसा लूटने वालों की जेबें खाली हुईं’, विपक्ष पर CM योगी का पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनधन खाते खोले जा रहे…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top