• Home
  • ताजा खबरें
  • जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Image

जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी


जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित ब्लू शाइन होटल में प्रकाश खिंची की संदिग्ध मौत के मामले में अधिवक्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. मृतक के भाई विक्रम सिंह खिंची राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं. वकीलों ने प्रकाश की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया.

इस पूरे मामले में पुलिस ने घंटों चले हंगामा के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिवार वालों को धरना खत्म करने के लिए राजी कर लिया है. शाम करीब 5:00 बजे पिछले दो दिनों से चल रहे धरने को स्थगित कर दिया गया.

परिजनों ने लगाया ये आरोप

परिजनों और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के मुताबिक प्रकाश कुछ दिन पहले ही आगरा से जयपुर आया था और होटल में ठहरा था. आरोप है कि नौकरी लगाने के नाम पर उससे रुपए भी लिए गए थे. परिजनों का दावा है कि 30 सितंबर को प्रकाश के चोट के निशान वाली फोटो उसके भाई के मोबाइल पर भेजी गई थी. इसके कुछ देर बाद सुसाइड नोट भी भेजा गया.

मृतक के परिजनों का क्या कहना है?

परिजनों का कहना है कि होटल से संपर्क करने पर प्रकाश के चेकआउट करने की बात कही गई, लेकिन बाद में उसी कमरे से उसका शव मिला. प्रकाश के हाथ में कैनुला लगी होने और ड्रिप चढ़ने को लेकर भी वकीलों ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

मामले को लेकर प्रकाश की पत्नी रिया और उसकी मां भी धरने पर बैठी हैं. पत्नी ने भावुक होकर कहा कि उसकी छोटी बच्ची है और अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा. उसने बच्ची के भविष्य को देखते हुए सरकारी नौकरी देने की मांग की.

वकीलों ने क्या कहा?

अधिवक्ताओं का कहना है कि धरने को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार का कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने प्रकाश की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग रखी.

वकीलों के मुताबिक अधिकारियों ने मांगें मानने का आश्वासन दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो चक्का जाम कर आंदोलन तेज किया जाएगा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की चेतावनी भी दी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल बजाज नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. होटल स्टाफ, प्रकाश के संपर्क में रहे लोगों और नौकरी के नाम पर रुपए लेने के आरोपों समेत मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न



Source link

Related Posts

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में होगी वापसी? अब पार्टी की तरफ से आया बड़ा बयान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार (16 नवंबर) को सोनिया गांधी की किताब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस ने UP पर लिया बड़ा फैसला, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस ने दिल्ली में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

BJP के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ लाएगी सुक्खू सरकार, जयराम ठाकुर बोले- ‘4 साल में 40 साल पीछे…’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए. सीएम सुक्खू ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

मुजफ्फरनगर: बर्थडे पार्टी करने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, 4 दोस्तों पर हत्या का शक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दोस्तों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top