• Home
  • खेल समाचार
  • 113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी
Image

113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी


लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-ए के स्टार बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए. केएल राहुल, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. यश राठौड़ ने 44 रन बनाकर थोड़ी लाज बचाई, नहीं तो पूरी टीम 100 से पहले सिमटती हुई नजर आ रही थी. न्यूजीलैंड-ए के लिए साइमन कीन ने 5 विकेट लिए.

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए की कप्तानी धुव जुरेल कर रहे हैं. आज, 24 अक्टूबर से लिंकन में पहला अनऑफिशियल टेस्ट शुरू हुआ. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए, वह 8 गेंदें खेलकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद यशस्वी और देवदत्त पाडिक्कल के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई. यशस्वी 17 रन बनाकर आउट हुए.

चौथे नंबर पर आए साई सुदर्शन भी अपना खाता नहीं खोल पाए, उन्हें कीन ने बोल्ड किया. कप्तान ध्रुव जुरेल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें भी कीन ने अपना शिकार बनाया.

यश राठौड़ ने खेली अच्छी पारी

इंडिया ए की पूरी टीम 70-80 पर सिमट जाती, अगर यश राठौड़ 44 रनों की नाबाद पारी नहीं खेलते. हालांकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला, नहीं तो स्कोर थोड़ा और ज्यादा हो सकता था. यश ने 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 44 रन बनाए.

वॉशिंगटन सुंदर भी शून्य पर आउट हुए. अंशुल कंबोज ने 10 रन बनाए. जब बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाए तो गेंदबाजों से क्या उम्मीद की जाती. आकिब नबी ने 5 रन बनाए. आकाश दीप और मुकेश चौधरी भी अपना खाता खोले बिना आउट हो गए. दोनों को कीन ने आउट किया, जिन्होंने इंडिया-ए की पहली पारी में कुल 5 विकेट चटकाए.

खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 43 रन बना लिए हैं, बड़ी बात ये है कि अभी तक भारत के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. मेजबान न्यूजीलैंड पहले ही दिन मजबूत स्थिति में आ गई है.

यह भी पढ़ें- 30 गोल्ड, कुल 114 मेडल… एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ भारत का सफर



Source link

Related Posts

संजू-अभषेक ओपनर, नंबर-3 पर वैभव सूर्यवंशी… IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 को लेकर मिली सलाह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 क्राइस्टचर्च के उसी मैदान की उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

चयनकर्ताओं की अनदेखी से निराश नमन धीर जाना चाहते थे कनाडा, रोचक है ऑलराउंडर की कहानी

आज जिस नमन धीर की बल्लेबाजी की चर्चा हो रही है, एक समय वही खिलाड़ी क्रिकेट छोड़कर कनाडा…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले अपने नए हेड कोच के रूप…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन

भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने की चर्चा तेज हो गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top