जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमें बचा रहा है. अब इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने पलटवार किया है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “कश्मीरी सिर्फ इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि पाकिस्तान हर इंटरनेशनल फोरम पर इस मुद्दे को उठाता रहता है.” उनके इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “यह देशद्रोह जैसा बयान है. उन्हें तुरंत पाकिस्तान चले जाना चाहिए.”
उन्हें गिरफ्तार कर बॉर्डर पार छोड़ देना चाहिए- साजिद रशीदी
उन्होंने आगे कहा, “सरकार को उन्हें गिरफ्तार करके बॉर्डर पार छोड़ देना चाहिए. अगर आपको भारत सरकार पर भरोसा नहीं है, तो यहां रहने का क्या मतलब है? पाकिस्तान भारत में लोगों का धर्म पूछकर उन्हें मारता है.”
मौलान साजिद रशीदी ने कहा, “पाकिस्तान US के पैरों पर बैठा है और उसका अपना कोई वजूद नहीं है. अगर आप उस पाकिस्तान से इंस्पायर होते हैं, तो आपको भारत में रहने का कोई हक नहीं है. सबसे पहले, ऐसे लोगों को बॉर्डर पार भेजना चाहिए.”
फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान में क्या कहा?
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली से क्या न्याय की उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने लोगों से अपने हक के लिए आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा, उनका सामना करने की हिम्मत रखो, अगर नहीं करोगे तो आप खत्म हो जाओगे.
उन्होंने कहा कि हम देश के साथ आगे बढ़ेंगे और देश के लिए बलिदान भी देंगे, लेकिन मैं आज जो सत्ता में हैं, उनसे कहता हूं कि वे खुद को सुधारें. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ लोगों को ही नहीं, बल्कि अल्लाह को भी जवाब देना है और इसीलिए वह जनता के सामने सच बोलते हैं.
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, ‘दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा’














