• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सैफ अली खान अटैक केस, नर्स ने बताया- जेह के कमरे में घुसा था शख्स, की थी 1 करोड़ की डिमांड
Image

सैफ अली खान अटैक केस, नर्स ने बताया- जेह के कमरे में घुसा था शख्स, की थी 1 करोड़ की डिमांड


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास में घुसपैठ की घटना हुई थी, जिसमें आरोपी मोहम्मद शरीफुल को अरेस्ट किया गया और देर रात एक्टर के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था. ऐसे में अब कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जिसमें परिवार की स्टाफ नर्स ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान, उस शख्स के तौर पर की जो कथित तौर पर जनवरी 2025 में हुई लूट की नाकाम कोशिश के दौरान घर में घुस आया था.  

सैफ अली खान की फैमिली स्टाफ नर्स इस मामले में शिकायतकर्ता और पहली गवाह भी हैं. वो 59 साल की हैं. अदालत ने बताया कि सैफ और करीना के परिवार के साथ 5 साल से ज्यादा समय से काम कर रही थीं और उन्हें उनके छोटे बेटे जेह की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान की फैमिली स्टाफ नर्स ने बयान में 15-16 जनवरी की रात की घटनाओं का जिक्र है. कथित तौर पर इस दिन एक घुसपैठिया सैफ के घर में दाखिल हुआ था और उसने सैफ अली खान सहित कई लोगों पर हमला कर दिया था.

नर्स ने बताया उस रात क्या हुआ?

नर्स ने पुलिस को बयान दिया और उनके अनुसार, नर्स रात में 2 बजे किसी आवाज से जाग गई और उसने देखा कि बाथरूम की लाइट जल रही थी. स्टाफ को शुरू में लगा कि करीना अंदर हैं. वो बताती हैं कि कुछ देर बाद उन्हें कुछ गड़बड़ होने का एहसास हुआ तो वो दोबारा से जगीं और उन्होंने देखा कि टोपी पहने एक आदमी की परछाई जेह के बिस्तर की ओर बढ़ रही थी. 

यह भी पढ़ें: ‘रणबाली’ को रोक नहीं पाई ‘जेलर 2’, बना दिया तेलुगु का 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

नर्स ने बताया कि वो बच्चे को उठाने के लिए तेजी से आगे बढ़ीं, जिसके बाद उस घुसपैठिए ने कथित तौर पर हेक्सा ब्लेड से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में उसकी दो उंगलियां घायल हो गईं. उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उस आदमी ने उन्हें चुप रहने का आदेश दिया और कहा कि वह कमरे से बाहर नहीं जा सकतीं.

नर्स ने कहा- 1 करोड़ की डिमांड की थी…

जब उससे पूछा गया कि वो क्या चाहता है, तो उसने कथित तौर पर पैसों की मांग की और 1 करोड़ रुपये मांगे. इस हंगामे से जेह की नैनी भी जाग गईं, जो उस समय कमरे में ही मौजूद थीं. इसके साथ ही नर्स ने बताया कि बाद में सैफ अली खान भी जाग गए थे और वो भी जेह के कमरे में आ गए. उन्होंने जब उस आदमी के बारे में और उसकी डिमांड के बारे में पूछा तो शख्स ने उन पर हमला कर दिया था.

कोर्ट ने रिजेक्ट की आरोपी की दूसरी गिल्टी याचिका

सैफ अली खान केस की शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने आरोपी की दूसरी गिल्टी याचिका को खारिज कर दिया. 31 वर्षीय आरोपी ने गिल्टी याचिका अगस्त में दाखिल की थी. लेकिन दोनों बार कोर्ट ने इसे रिजेक्ट कर दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि शरीफुल बांग्लादेश का नागरिक है और उस पर आरोप है कि उसने लूट की कोशिश के दौरान सैफ और करीना के बांद्रा स्थित घर में घुसपैठ की थी.



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद भी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की कमाई नहीं थम…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले ही एक्टर पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में तीन और आरोपियों…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद

सोशल मीडिया स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top