Image

हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज


आज के समय में अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश हर किसी को रहती है. ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल SBI ने अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इन पदों पर सालाना पैकेज 98 लाख रुपये तक रखा गया है. SBI की यह भर्ती State Bank Institute of Leadership (SBIL), कोलकाता के लिए है, जिसमें Dean, फैकल्टी  और मार्केकेटिंग एग्जीक्यूटिव  कुल तीन पद शामिल हैं. हालांकि, इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में अच्छी शैक्षणिक योग्यता के साथ कई सालों का अनुभव भी होना जरूरी है. आइए जानते है क्या है इन पदों के लिए योग्यता.

 SBI में किन पदों पर निकली भर्ती

SBI ने Specialist Cadre Officers के तहत Dean, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव  के पदों पर भर्ती निकाली है. इन तीनों पदों पर एक-एक वैकेंसी है. भर्ती SBIL कोलकाता के लिए है और यह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती की सबसे खास बात इसका पैकेज है. Dean पद के लिए सालाना 98 लाख रुपये तक, फैकल्टी के लिए 63 लाख रुपये तक और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए 52 लाख रुपये का सालाना पैकेज रखा गया है.

Dean पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

Dean पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या इसके बराबर की मान्य योग्यता में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके अलावा PhD या MPhil की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें वरिष्ठ अकादमिक या लीडरशिप पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव शामिल होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : अब मेडिकल की डिग्री भी देगा IIT कानपुर, जानें क्या है प्लान?

फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए योग्यता

फैकल्टी  पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और कम से कम छह साल का संबंधित पढ़ाने का या ट्रेनिंग का अनुभव होना चाहिए. मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए मार्केटिंग में MBA या डिग्री के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंक और पांच साल का मार्केटिंग अनुभव मांगा गया है. डिजिटल मार्केटिंग, मार्केटिंग Analytics और सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसी काबिलियत वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है.

लिखित परीक्षा के बिना होगा उम्मीदवारों का चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू लिया जाएगा. Dean और Faculty पद के लिए इंटरव्यू के साथ डेमो सेशन भी होगा, जबकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा. इसके बाद उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता के आधार पर पैकेजको लेकर बातचीत की जाएगी.

 कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन

SBI की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन देखना होगा और दिए गए Apply Online लिंक के जरिए फॉर्म भरना होगा. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, अनुभव और आयु सीमा से जुड़ी सभी शर्तें जरूर जांच ले.

यह भी पढ़ें : यूपी NEET UG राउंड 1 काउंसलिंग रद्द, अब दोबारा शुरू होगी प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

बुलेट ट्रेन का ड्राइवर बनने के लिए कहां करना होगा अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी?‌

देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बना…

ByByPUJA KUMARI Sep 20, 2026

रेलवे में ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए मौका

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. इस सेंट्रल…

ByByPUJA KUMARI Sep 20, 2026

डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस के 23,757 पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के…

ByByPUJA KUMARI Sep 20, 2026

MPESB Subedar SI Recruitment 2026: आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में आज से शुरू हुआ नई भर्ती का आवेदन, रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के…

ByByN Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top