• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘हनुमान अंश’ का कमाल जारी, ‘मिर्जापुर’ भी नहीं थम रही, ‘वाइब’ ने तोड़ा दम, जानें- बुधवार का कलेक्शन
Image

‘हनुमान अंश’ का कमाल जारी, ‘मिर्जापुर’ भी नहीं थम रही, ‘वाइब’ ने तोड़ा दम, जानें- बुधवार का कलेक्शन


थिएटर में इन दिनों चार फिल्मों के बीच जंग छिड़ी हुई है. इनमें से दो नई रिलीज दायरा और वाइब हैं तो वहीं तीसरी 20 दिन पुरानी मिर्जापुर द मूवी है जबकि चौथी फिल्म 48 दिन पूरे कर चुकी हनुमान अंश है. दिलचस्प बात ये हैं कि इन चारों में ‘हनुमान अंश’ सबसे दमदार परफॉर्म कर रही हैं. वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी पूरा दम दिखा रही है. चलिए यहां इन फिल्मों की बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

दायरा ने बुधवार को कितनी की कमाई?
मेघना गुलज़ार की ‘दायरा’ में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म कर रही है. बता दें कि इस फ़िल्म ने पहले दिन 1.00 करोड़ से शुरुआत की थी, इसके बाद दूसरे 1.75 करोड़ और तीसरे दिन भी 1.75 करोड़ कमाई. वहीं चौथे दिन इसका कलेक्शन 50 लाख में सिमट गया और 5वें दिन भी ये 50 लाख ही कमा पाई.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दायरा’ ने रिलीज के छठे दिन 45 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 5.95 करोड़ रुपये हो गया है.

वाइब ने बुधवार को कितनी की कमाई?
कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा और वंशिका धीर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म करीना कपूर की दायरा से बेहतर परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म की ओपनिंग 1.70 करोड़ रुपये से हुई थी, इसके बाद दूसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 3.00 करोड़ रुपये की कमाई हुईय चौथे दिन इसका कलेक्शन घटकर 0.90 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि 5वें दिन यानी मंगलवार को इसकी कमाई में तेजी आई और इसने 1.15 करोड़ कमाए.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वाइब’ ने रिलीज के छठे दिन 1 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में वाइब की 6 दिनों की कुल नेट कमाई 10.45 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को भारत में 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.90 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 20 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 221.65 करोड़ रुपये हो गया है.

‘हनुमान अंश’ ने 7वें बुधवार कितनी कमाई की?
शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के 47वें दिन यानी सातवें मंगलवार को 4.90 करोड़ (नेट) की कमाई की थी.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 48वें दिन 4 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 48 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 284.93 करोड़ रुपये हो गया है.

 



Source link

Related Posts

निक जोनास ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा को किया लिपलॉक, सामने आईं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास 34 साल के हो गए हैं. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

आदर जैन और अलेखा आडवाणी

रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने अलेखा आडवाणी के साथ अपनी शादी को रजिस्टर्ड करा लिया है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Video: राघव चड्ढा संग ‘शक’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर सुर्खियों में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं…’, फिल्म स्टार्स को तुकाराम मुंढे की चेतावनी, बोले- ‘पब्लिक हेल्थ से समझौता नहीं’

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने फिल्मी सितारों को हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर एक बार फिर…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top