• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं…’, फिल्म स्टार्स को तुकाराम मुंढे की चेतावनी, बोले- ‘पब्लिक हेल्थ से समझौता नहीं’
Image

‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं…’, फिल्म स्टार्स को तुकाराम मुंढे की चेतावनी, बोले- ‘पब्लिक हेल्थ से समझौता नहीं’


महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने फिल्मी सितारों को हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर एक बार फिर चेतावनी दी है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उस अपील का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म कलाकारों से ऐसी चीजों का प्रचार नहीं करने को कहा था, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. मुंढे ने कहा कि किसी की लोकप्रियता उसे कानून से छूट नहीं देती और पब्लिक हेल्थ से समझौता नहीं किया जा सकता.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा था?
दरअसल, 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ था. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी सितारों से ऐसे प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करने की अपील की, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

‘असली स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं…’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था, ‘फिल्म कलाकारों का समाज पर बड़ा प्रभाव होता है. जब फिल्म कलाकार अनुशासित जीवनशैली अपनाने और उसके फायदों के बारे में बात करते हैं, तो लाखों युवा उनसे प्रेरित होते हैं. मैं फिल्म स्टार्स से अनुरोध करती हूं कि वे ऐसी चीजों का सेवन या प्रचार न करें, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों. असली स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं.’

ये भी पढ़ें:- ‘न रिटर्न, न एक्सचेंज’, आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग डेढ़ साल बाद रजिस्टर कराई मैरिज, देखें तस्वीरें

तुकाराम मुंढे ने फिर दी चेतावनी
अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील पर महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकराम मुंढे का रिएक्शन सामने आया है. मुंढे ने राष्ट्रपति की क्लिप शेयर करते हुए फिल्मी स्टार्स को चेतावनी दी. उन्होंने लिखा, ‘प्रभाव का मतलब कानून से छूट नहीं है. बाकी लोगों की तरह कलाकारों को भी कानून का सम्मान करना चाहिए कि किसी प्रोडक्ट, आदत या चीज का प्रचार करते समय उनकी जिम्मेदारी भी होती है, क्योंकि लोग उनसे प्रभावित होते हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर किसी खाने-पीने की चीज का प्रचार लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. महाराष्ट्र में हम ऐसे विज्ञापनों को लेकर कलाकारों को पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं, जो लोगों की सेहत के लिए चिंता की बात हैं. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. किसी कलाकार की लोकप्रियता उसे ऐसी चीजों का प्रचार करने की छूट नहीं देती, जो लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. लोगों की सेहत से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं हो सकता.’

शाहरुख, अजय और टाइगर को भी भेजा गया था नोटिस
तुकाराम मुंढे का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र FDA ने बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा था. 11 अगस्त को जारी किए गए इस नोटिस में FDA ने आरोप लगाया था कि ये विज्ञापन पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन से जुड़ा है. मामले में FDA ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSS Act) की धारा 24 और 53 का हवाला दिया था. 

ये भी पढ़ें:- Video: राघव चड्ढा संग ‘शक’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल



Source link

Related Posts

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं. उन्हें मंगलवार को नेशनल अवॉर्ड मिला. कार्तिक को फिल्म ‘चंदू…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की  पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक बयान को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में रहती…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट

नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज़’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. फिल्म हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड बना…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top