• Home
  • ताजा खबरें
  • सुल्तानपुरः शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, 4 लोगों की मौत
Image

सुल्तानपुरः शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, 4 लोगों की मौत


सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार (10 अक्टूबर 2027) को भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया गया कि चंडीगढ़/पंचकूला से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर/देवरिया की ओर जा रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरा गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की दुखद मौत हो गई. हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 79.6 के पास हुआ.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान एंबुलेंस चालक जसपाल (30), साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28) और राम समुझ सिंह (40) के रूप में बताई गई है. हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह समेत हलियापुर थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

यूपी: 34 साल की हुई समाजवादी पार्टी, BJP ने गिनाए सपा के 34 ‘पाप’

एंबुलेंस के अनियंत्रित होने के चलते हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में एंबुलेंस के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने की बात सामने आई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तथ्यों के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का महौल बना हुआ है.

शहीद का पार्थिव देह ले जा रही थी एंबुलेंस

वहीं इस हादसे का सबसे मार्मिक और दुखद पहलू यह है कि जिस एंबुलेंस में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जा रहा था, उसी एंबुलेंस के हादसे में चार लोगों की जान चली गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

भदोही से संत रविदास नगर तक… कब-कब बदला जिले का नाम? जानें

Input By : नीरज श्रीवास्तव



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘…तो हमारी पार्टी तैयार है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2027) को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार (04 अक्टूबर, 2026) को बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

मुंबई: ठाकरे बंधुओं के कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज, क्या हैं आरोप?

मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत बोले- ‘1857 जैसा विद्रोह…’

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

जोधपुर: दिवाली से पहले चुनाव की तारीख, पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- हम तो मिठाई…

जोधपुर के घंटियाली गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पंचायत चुनाव की तारीख बदलवाने की…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top