• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘सीता के रोल के लिए वो फिट नहीं बैठतीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी की कास्टिंग पर तनिषा मुखर्जी ने उठाया सवाल
Image

‘सीता के रोल के लिए वो फिट नहीं बैठतीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी की कास्टिंग पर तनिषा मुखर्जी ने उठाया सवाल


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ थिएटर्स में दर्शकों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी कास्टिंग को लेकर काफी आलोचना हुई थी. अब, काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने फिल्म पर अपनी राय शेयर की है.

उन्होंने कहा कि सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी का चयन सही नहीं था. वो सीता के रोल के लिए फिट नहीं बैठती हैं.

तनीषा मुखर्जी को भगवान ‘राम’ के रोल में भा गए रणबीर कपूर
तनीषा ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने ‘रामायण’ काफी देर से देखी. उन्होंने यश और रणबीर कपूर के काम की तारीफ की, लेकिन सीता के रोल में साई पल्लवी के अभिनय को लेकर निराशा जताई. उन्होंने लिखा, ‘रामायण देर से देखी, पर आखिरकार देख ही ली. बस इतना कहना चाहूंगी कि मीडिया बहुत गुमराह कर रहा है. यहां तो बस राम ही राम हैं. रणबीर कपूर का काम शानदार है. मुझे लगा था कि ‘एनिमल’ में उन्हें पसंद करने के बाद, शायद मैं उन्हें भगवान राम के रूप में न देख पाऊं  लेकिन हे भगवान. वो एकदम परफेक्ट हैं.’

साई पल्लवी की कास्टिंग पर तनिषा मुखर्जी ने उठाया सवाल
तनीषा ने आगे सीता की कास्टिंग पर भी बात की है. उन्होंने कहा, ‘साई पल्लवी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन सीता के रोल के लिए वो बिल्कुल भी फिट नहीं बैठतीं. उनकी वजह से मैं पूरी तरह से विजुअल्स से कट जाती हूं. वैसे, विजुअल स्टोरीटेलिंग और बाकी एक्टिंग बहुत शानदार है. रावण के रोल में यश कमाल के हैं. उन्होंने उम्मीद से कहीं बेहतर काम किया है और साबित कर दिया है कि वह अपने रोल को एकदम परफेक्शन के साथ निभाते हैं. भगवान राम और रावण, दोनों ही किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स ने अपने रोल को बहुत ही बेहतरीन ढंग से जिया है. राम के सामने रावण एकदम सही टक्कर है. यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.’

‘रामायण’ की कास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर, यश और रवि दुबे के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को यश और नमित मल्होत्रा ने मिलकर बनाया है. फिल्म का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने दिया है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने 20 दिनों में भारत में 972 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 1,735.15 करोड़ रुपये हो गई है.



Source link

Related Posts

इमरान हाशमी की बिगेस्ट ओपनर बन पाएगी ‘गनमास्टर जी9’? जानें प्रिडिक्शन

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. उन्हें…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

क्या फिर से साथ में आए वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया? बर्थडे वीडियो के बाद हो रही ये चर्चा

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में वीर…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Bollywood News: कॉफी काउच पर खिलाड़ी कुमार और रवि किशन की जुगलबंदी ने मचाया धमाल, एपिसोड बना टॉक ऑफ द टाउन (26.11.26)

करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ का नया एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘भेड़िया’ के 4 साल पूरे होने पर वरुण धवन की ‘भेड़िया 2’ का ऐलान, जानें क्यों हो रही है फिल्म में देरी?

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता वरुण धवन अपने 14 साल के करियर में कई तरह की फिल्मों में…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top