• Home
  • खेल समाचार
  • एशिया कप में भारत की शर्मनाक हार, 317 रन डिफेंड नहीं कर पाई इंडिया; फाइनल में पहुंची श्रीलंका
Image

एशिया कप में भारत की शर्मनाक हार, 317 रन डिफेंड नहीं कर पाई इंडिया; फाइनल में पहुंची श्रीलंका


एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है. तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अभिषेक शर्मा, तिलक और शाहबाज अहमद के अर्धशतक की मदद से इंडिया-ए ने 317 रन बनाए थे. हालांकि इस स्कोर को डिफेंड करते हुए गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. भारत पहले विकेट को ही तरस गया, जो 22वें ओवर में आया था. इसके बाद दूसरा विकेट 264 के स्कोर पर गिरा, जब श्रीलंका लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की शानदार साझेदारी की. हालांकि ये जोड़ी पहली ही गेंद पर टूट सकती थी. हर्षित राणा की गेंद पर लसिथ क्रॉसपुल के विकट का मौका बना था. तिलक वर्मा ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए. लसिथ ने 107 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली, इसमें उन्होंने 3 छक्के और 12 चौके जड़े. सिनेथ ने 70 गेंदों में 6 छक्के और 10 चौकों की मदद से 105 रन बनाए.

शाहबाज अहमद ने भारत को पहली सफलता दिलाई और इस जोड़ी को तोड़ा. उन्होंने जयवर्धने को 22वें ओवर में कैच आउट कराया. तब उम्मीद हुई कि भारत वापसी कर सकता है, लेकिन लसिथ ने निशान मदुष्का के साथ 91 रनों की साझेदारी कर मैच पूरी तरह भारत के हाथों से निकाल दिया. लसिथ के रूप श्रीलंका का दूसर विकेट 265 के स्कोर पर गिरा था, लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी.

गेंदबाजों ने किया निराश

निशान मदुष्का ने अपना अर्धशतक पूरा किया, वह 58 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान पवन रत्नायके ने नाबाद 31 रन बनाए. श्रीलंका ने 41.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. भारत के गेंदबाजों ने निराश किया. हर्षित राणा ने 7 ओवरों में 61 रन लुटाए, उन्हें एक सफलता मिली. अरशद खान ने 4 ओवरों में 46 और तनुश कोटियान ने 6 ओवरों में 48 रन दिए.

हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद ही रहे, जिन्होंने अपने 10 ओवर पूरे डाले. हर्ष ने 56 रन दिए, वह एक भी विकेट नहीं ले पाए. अहमद ने 10 ओवरों में 60 रन दिए और 1 विकेट लिया.

इससे पहले तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, जो एक खराब फैसला साबित हुआ. पिछले मैच में भारत ने चेज करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 204 रन बनाए थे. सेमीफाइनल मैच की बात करें तो वैभव ने 27 गेंदों में 40 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई थी. अभिषेक शर्मा (78), तिलक वर्मा (53) और शाहबाज अहमद (54) ने अर्धशतक जड़ा था.

शुक्रवार को है दूसरा सेमीफाइनल

शुक्रवार, 27 नवंबर को एशिया कप राइजिंग स्टार्स का दूसरा सेमीफाइनल है. इसमें पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए टीम भिड़ेगी. जीतने वाली टीम फाइनल में रविवार को श्रीलंका से खेलेगी.

यह भी पढ़ें- 5:45 का रोहित शर्मा से है कोई कनेक्शन? MI कल करेगी नए कप्तान का ऐलान



Source link

Related Posts

मुंबई इंडियंस ने कप्तानी की तस्वीर की साफ, IPL 2027 में इस दिग्गज को मिलेगी कमान!

मुंबई इंडियंस के पास IPL 2027 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ी टेंशन है. पिछले सीजन कमान संभालने…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

भारत की महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में कहा ‘अलविदा क्रिकेट’

बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 32 साल की उम्र में…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

दूसरे टेस्ट से भी बाहर रहेंगे सिराज! 26 वर्षीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, भारतीय कोच ने दिया संकेत

मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर बैठ सकते हैं, क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top