‘हनुमान अंश’ से लेकर ‘यूथ’ तक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. फिल्मों ने फैंस को इंप्रेस किया. कम बजट की इन फिल्मों की स्टोरीलाइन को पसंद किया गया. इसी का नतीजा था कि फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई. आज हम आपको 2026 की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की.
‘हनुमान अंश’
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 1.8 करोड़ के बजट में बनी. फिल्म ने 343.11 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 18961.67 परसेंट रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला. फिल्म ने बजट के मुकाबले 190.6 गुना ज्यादा कमाया.
‘वाझा 2’
फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म ने 129.42 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड 238.46 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 1194.2 परसेंट रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला. इंडिया नेट कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने 12.94 गुना ज्यादा कमाई की. इसी के साथ फिल्म मॉलीवुड की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई.
‘यूथ’
ये फिल्म 6 करोड़ के बजट में बनी. फिल्म ने 52.01 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 61.37 करोड़ कमाए. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 72.77 करोड़ कमाए. फिल्म को 766.83 रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला. फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन के हिसाब से बजट से 8.67 गुना ज्यादा कमाई की.
‘विद लव’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 4 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म ने 30.72 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 36.24 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 3.50 करोड़ का बिनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 39.74 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 668 परसेंट रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला. इस हिसाब से फिल्म ने बजट से 7.68 गुना ज्यादा कमाया.
ये भी पढ़ें- क्या फिर से साथ में आए वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया? बर्थडे वीडियो के बाद हो रही ये चर्चा
‘थाई किझावी’
इस फिल्म का बजट 9 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म ने 62.46 करोड़ नेट कमाया. फिल्म ने ग्रॉस 73.70 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 10.35 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 84.05 करोड़ कमाए. फिल्म को 594 परसेंट रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला. इंडिया नेट कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने बजट से 6.94 गुना ज्यादा कमाई की.















