• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • इमरान हाशमी की बिगेस्ट ओपनर बन पाएगी ‘गनमास्टर जी9’? जानें प्रिडिक्शन
Image

इमरान हाशमी की बिगेस्ट ओपनर बन पाएगी ‘गनमास्टर जी9’? जानें प्रिडिक्शन


इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. उन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज का वक्त आ गया है. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फैंस भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब इसका ओपनिंग डे प्रिडिक्शन भी सामने आ गया है.

‘गनमास्टर जी9’ को लेकर माना जा रहा है कि ‘आवारापन 2’ के बाद इमरान हाशमी की ये इस साल 2026 की दूसरी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ‘गनमास्टर जी9’ के ओपनिंग डे प्रिडिक्शन में कहा जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर इमरान के लिए पोस्ट कोविड मील का पत्थर साबित हो सकती है. चलिए बताते हैं फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

‘गनमास्टर जी9’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

‘गनमास्टर जी9’ ओपनिंग डे पर अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है. फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिल सकता है. मूवी को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ से अच्छा फायदा मिलता है. कोईमोई के अनुसार, माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 4-6 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है.

अगर ऐसा होता है तो फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ इमरान हाशमी की दूसरी बिगेस्ट ओपनर (पोस्ट कोविड) बन सकती है. देखिए इमरान हाशमी की ओपनिंग डे पर सॉलिड कमाई करने वाली फिल्में…

1. आवारापन 2- 23.4 करोड़
2. मुंबई सागा- 2.82 करोड़
3. सेल्फी- 2.55 करोड़
4. हक- 1.75 करोड़
5. ग्राउंड जीरो- 1.2 करोड़
6. चेहरे- 50 लाख

‘गनमास्टर जी9’ की एडवांस बुकिंग

‘गनमास्टर जी9’ की एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो माना जा रहा है कि फिल्म खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है. सैकनिल्क के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने पहले दिन के लिए अब तक 5.47 करोड़ ग्रॉस (ब्लॉक सीट के साथ) बिजनेस कर लिया है. इसके 2.51 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म का नेट कलेक्शन 3.10 करोड़ हो चुका है. 

‘गनमास्टर जी9’ की ‘रामायण’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ से टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लैश की वजह से कई बार मेकर्स को घाटा सहना पड़ता है. इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के लिए कमाई करना आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि पहले से ही रिलीज फिल्म ‘रामायण’ इसके आगे रोड़ा बनकर खड़ी है जबकि इसके साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को भी रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इसके लिए कमाई करने का कॉम्पिटिशन थोड़ा टफ हो सकता है.



Source link

Related Posts

क्या फिर से साथ में आए वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया? बर्थडे वीडियो के बाद हो रही ये चर्चा

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में वीर…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Bollywood News: कॉफी काउच पर खिलाड़ी कुमार और रवि किशन की जुगलबंदी ने मचाया धमाल, एपिसोड बना टॉक ऑफ द टाउन (26.11.26)

करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ का नया एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया और…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘भेड़िया’ के 4 साल पूरे होने पर वरुण धवन की ‘भेड़िया 2’ का ऐलान, जानें क्यों हो रही है फिल्म में देरी?

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता वरुण धवन अपने 14 साल के करियर में कई तरह की फिल्मों में…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

थैंक्सगिविंग स्पेशल: नेटफ्लिक्स पर देखें ये 7 दिल छू लेने वाली फैमिली फिल्में

अमेरिका में 26 नवंबर को थैंक्सगिविंग मनाया जा रहा है. इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top