• Home
  • खेल समाचार
  • सहवाग के बेटे आर्यवीर की दमदार पारी, 10 विकेट से जीता भारत; नेपाल को चटाई धूल 
Image

सहवाग के बेटे आर्यवीर की दमदार पारी, 10 विकेट से जीता भारत; नेपाल को चटाई धूल 


अंडर-19 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने नेपाल के खिलाफ पहला मुकाबला खेला. शुक्रवार (06 नवंबर) को अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. भारत को जीत दिलाने में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने सबसे बड़ी पारी खेलकर अहम योगदान दिया. मैच पहले बैटिंग करने के बाद नेपाल 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में 129 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. 

आर्यवीर ने 52 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 134.62 का रहा. उनके साथ ओपनिंग पर उतरे कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 63 गेंद में 7 चौकों की मदद से 53* रन स्कोर किए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 (115 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को एकतरफा जीत की लाइन पार करवा दी. 

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं बन सके आर्यवीर सहवाग 

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले आर्यवीर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब नहीं मिला. टीम के तेज गेंदबाज ईशान सूद ने बड़ी कंजूसी के साथ गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 1.80 की इकॉनमी से सिर्फ 18 रन खर्चे. ईशान ने 4 मेडन ओवर फेंके. हालांकि अर्जुन राजपूत ने भी 3 विकेट अपनी झोली में डाले. लेकिन उन्होंने 5 ही ओवर गेंदबाजी की. पूरे 10 ओवर फेंकने के चलते ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड ईशान को दिया गया. 

नेपाल की खराब बल्लेबाजी 

नेपाल की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम के लिए दर्श सोनार ने 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. कुल 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके; इसमें आधे यानी 4 बल्लेबाज तो जीरो पर ही आउट हुए. भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली.

 

यह भी पढ़ें: खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती



Source link

Related Posts

खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन के…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

‘100 शतक के लिए कोहली के पास पर्याप्त मैच नहीं’, पूर्व भारतीय कोच का बड़ा दावा

विराट कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 86 शतक लगा लिए हैं. वह सबसे ज्यादा शतक…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली

आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेला हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top