• Home
  • खेल समाचार
  • 4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
Image

4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 


भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा है. इन दिनों शमी बंगाल के लिए 2026-27 रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. बंगाल ने चौथा मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाफ खेला, जिसमें शमी ने कमाल की गेंदबाजी की. वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इससे पहले केरल और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी शमी ने गेंद से कमाल किया था. 

महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में शमी ने 23.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 8 मेडन ओवर भी फेंके. इस दौरान भारतीय गेंदबाज की इकॉनमी 1.60 की रही. इस पारी में वह बंगाल के लिए सबसे कंजूस और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका. 

मैच नहीं जीत सकी बंगाल 

मुकाबले में बंगाल को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच पहले बैटिंग करते हुए बंगाल की टीम सिर्फ 143 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 218/10 रन बनाकर 75 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में भी बंगाल की तरफ से खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. इस बार टीम 186 रन पर सिमट गई. इस तरह महाराष्ट्र के सामने जीत के लिए सिर्फ 112 रन का लक्ष्य था. मैच की चौथी पारी में महाराष्ट्र के लिए ओपनिंग पर उतरे कप्तान पृथ्वी शॉ (53) और सचिन दास (61) ने 114 (118 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. 

पिछले 2 मैचों में भी शमी ने किया कमाल 

बंगाल ने पिछला मुकाबला केरल के खिलाफ खेला था, जिसमें शमी ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे. इस तरह उन्होंने मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे. इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मैच में भी शमी ने 5 विकेट अपने खाते में डाले थे; उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट अपने नाम किया था. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं, लेकिन भारतीय सिलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी टीम इंडिया में वापसी हो पाती है या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली



Source link

Related Posts

IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली

आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेला हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया. गुरुवार (05 नवंबर) को उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को दिल्ली की जहरीली प्रदूषण वाली हवा के आगे झुकना पड़ गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप में मिजोरम के लिए खेल रहे चिन्मय सुतार ने 103 साल पुराना…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top