Image

ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- ‘सच कहूं तो…’


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि वे ट्रंप प्रशासन छोड़ सकते हैं. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद वे अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक उनके साथ काम करना हमेशा से मेरी योजना रही है. 

ट्रंप का साथ छोड़ने पर क्या बोले
व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय में गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान रुबियो ने कहा, “सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि ये बातें कहां से आती हैं.” उन्होंने कहा, “मुझे अपना काम बहुत पसंद है और जब लोग कहते हैं कि वह अपनी नौकरी छोड़ देंगे तो मुझे हंसी आती है. मैं पूछता हूं कौन सी नौकरी?” रुबियो ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी हैं. रुबियो ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या वह 2028 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, “मैं सच में अब 2028 के बारे में कोई बात नहीं करूंगा. “मैं बस ऐसा नहीं करूंगा.” 

रुबियो ने कहा कि अगर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चुनाव लड़ते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे. उन्होंने मई में NBC न्यूज़ से कहा था कि जेडी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. इससे पहले ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट दी थी कि मिडटर्म चुनाव में हार के बाद रुबियो ट्रंप प्रशासन छोड़ने के बारे में सोच रहे थे. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रुबियो और उनके सलाहकार विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे थे. 

ब्लूमबर्ग ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है और न ही कोई समय-सीमा तय की है. कुछ लोगों का कहना था कि रुबियो ने पद छोड़ने के बारे में व्हाइट हाउस के अधिकारियों से बात की थी, लेकिन उन्हें बने रहने के लिए कहा गया. ब्लूमबर्ग के अनुसार, व्हाइट हाउस और विदेश विभाग ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है. 

व्हाइट हाउस ने क्या कहा
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता बेनी रे हार्मनी ने कहा, “यह फर्जी खबर एक मनगढ़ंत अफवाह के अलावा कुछ नहीं है, जिसे अज्ञात स्रोतों द्वारा फैलाया जा रहा है और इसमें कोई तथ्यात्मक जानकारी नहीं है.” खुद रुबियो ने भी अब इन खबरों को खारिज कर दिया है. ‘द इंडिपेंडेंट’ के अनुसार, अटलांटिक महासागर के दोनों ओर रुबियो के इस्तीफा देने की चर्चा थी. जानकारों को उम्मीद थी कि वह नवंबर 2028 में रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ की तैयारी के लिए इस्तीफा दे देंगे.

ये भी पढ़ें

ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- ‘लिखित समझौते हुए’



Source link

Related Posts

‘मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास’, मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिडटर्म इलेक्शन में झटका लगा है. हालांकि, इसके बावजूद उनके तेवर में किसी…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, कहा-‘खराब कानून है’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर लगे बैन से जुड़े अमेरिकी कानून पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी

अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन 2026 में डेमोक्रेट्स की भारी जीत को लेकर ट्रंप प्रशासन ने सुलह का रास्ता अपनाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के समर्थन वाले तीनों उम्मीदवारों ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top