• Home
  • खेल समाचार
  • ‘वह पानी से निकाली गई मछली की तरह’, 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
Image

‘वह पानी से निकाली गई मछली की तरह’, 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन


वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच में बेंच पर बैठने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला. वैभव आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हो गए. पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर भेजने के टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं. 

भारत ने इस मैच में 4 विकेट से जीत दर्द की. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर असरदार नहीं रहे. वह आठ गेंद में महज चार रन बनाकर आउट हुए. अश्विन का कहना है कि नंबर-3 पर भेजे जाने से वैभव अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पाया. उन्होंने सुझाव दिया कि अगर भारत इन तीनों बल्लेबाजों को प्लेइंग इलेवन में खिलाना चाहता है, तो नंबर-3 की जिम्मेदारी संजू सैमसन को लेनी चाहिए. 

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “यह एक ‘मिस’ (असफलता) जैसा रहा. वैभव जैसे युवा क्रिकेटर के लिए ‘मिस’ कहना शायद अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन चूंकि मेरे पास ‘हिट’ या ‘मिस’ में से चुनने के लिए केवल दो ही विकल्प हैं, तो ऐसा लगा जैसे वह ‘पानी से बाहर मछली’ की तरह असहज हो गए हों. उन्होंने लगातार जोर लगाने की कोशिश की, उन 8 गेंदों तक वह लगातार कोशिश करते रहे.”

अश्विन ने आगे कहा, “ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह गेंद को सही टाइमिंग के साथ खेल पा रहे थे. ऐसे समय में आपको एक सीनियर साथी की जरूरत होती है जो आपके पास आकर कहे, ‘शांत रहो, बस डटे रहो, अपने शरीर के करीब खेलने की कोशिश करो और गेंद पर बेहतर नजर रखो. कभी-कभी, एक बल्लेबाज के तौर पर आपको बस इतना ही सुनने की आवश्यकता होती है कि गेंद को और ध्यान से देखो. खेल की भागदौड़ में अक्सर आप यही चीज भूल जाते हैं. मुझे ऐसा लगा जैसे वह पानी से बाहर निकाली गई मछली की तरह बेचैन थे. छठे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आया.”

अश्विन ने भारत के टीम चयन की उलझन को सुलझाने के लिए एक सुझाव भी दिया. उन्होंने बताया कि जब तीनों बल्लेबाज एक साथ खेलते हैं, तो टीम पहले भी संजू सैमसन को नंबर-3 पर भेज चुकी है. उन्होंने सुझाव दिया कि सैमसन को फिर से नीचे के क्रम में भेजा जा सकता है, जिससे सूर्यवंशी को ऐसी भूमिका निभाने का मौका मिलेगा जो उनकी ताकत के ज्यादा अनुकूल हो.

यह भी पढ़ें- 

स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे



Source link

Related Posts

मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में अभ्यास शुरू कर दिया है. वह न्यूजीलैंड के…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के 9वें कोच बने, जानें अब तक किसने-किसने संभाली जिम्मेदारी

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक बल्ले से धमाल मचाने वाले कीरोन पोलार्ड अब नई…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच, एक क्लिक में जानें नाम

आईपीएल में हर टीम का सपना ट्रॉफी जीतना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 

तिलक वर्मा ने चेज के दौरान 26 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 51 रनों…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top