Image

भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता


जापान और वानुअतु आईलैंड में रविवार (25 अक्टूबर) की सुबह 2 अलग-अलग भूकंप आए. समाचार एजेंसी पीटीआई ने यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के हवाले से बताया कि को रविवार तड़के जापान के बोनिन द्वीप क्षेत्र में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया.

भूकंप की गहराई, संभावित नुकसान और क्या सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, इन सब चीजों को बारे में अभी तक कोई फिलहाल जानकारी नहीं मिली है. इसके अलावा जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार रविवार की सुबह वानुअतु द्वीप समूह में 6.16 तीव्रता का भूकंप आया.

वानुअतु द्वीप समूह में 6.2 तीव्रता का भूकंप
GFZ के मुताबिक रविवार को प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु द्वीप समूह में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप पृथ्वी की सतह से 125 किलोमीटर (78 मील) की गहराई पर आया था. दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र वानुअतु पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के भूकंपीय रूप से एक्टिव सक्रिय क्षेत्र में आता है. 

क्यों आते हैं भूकंप
यहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं और ज्वालामुखी गतिविधियां होती हैं. प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के संभावित असर का आकलन करने में उसकी गहराई एक महत्वपूर्ण कारक होती है, क्योंकि अधिक गहराई पर आने वाले भूकंपों और कम गहराई पर आने वाले भूकंपों के कारण सतह पर होने वाले झटकों की तीव्रता अलग-अलग हो सकती है. 

रविवार को आए इस भूकंप से हुए संभावित नुकसान, जान-माल के नुकसान या स्थानीय समुदायों पर पड़े असर के बारे में फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. भूकंप की तीव्रता और गहराई की जानकारी GFZ ने दी है. बता दें कि GFZ जर्मनी स्थित एक शोध संस्थान है और दुनिया भर में भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखता है.

तिब्बत में 3 बार भूकंप
चीन के कब्जे वाले तिब्बत में शनिवार को 5 घंटे में तीन बार भूकंप आया. इसके साथ ही चीन, अफगानिस्तान और भारत में भी भूकंप के झटके लगे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहला भूकंप रात एक बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही. इसके बाद रात 2 बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया और फिर सुबह साढ़े 5 बजे 4.5 की तीव्रता का तीसरा भूकंप आया.

ये भी पढ़ें

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार



Source link

Related Posts

‘ऐसे लोगों को आने दिया जो…’, फ्रांस प्रोटेस्ट पर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि फ्रांस जल रहा है क्योंकि उसने अपनी सीमाएं ऐसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

पटाखों से पुलिस पर हमला, सड़कों पर आग ही आग… क्यों जल रहा अल्बानिया

अल्बानिया की राजधानी तिराना में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हैरी पॉटर की किसी फिल्म के जैसा दृश्य…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा…’, डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा

बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में क्रूरता…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

सऊदी अरब में स्थित भारत के दूतावास ने रविवार(25 अक्टूबर 2026) को सऊदी अरब में रह रहे भारतीय…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top