Image

रिजर्व बैंक की ओएमओ योजना से बॉन्ड यील्ड गिरी


भारतीय रिजर्व द्वारा बॉन्डों को खरीदने के लिए एक और ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) नीलामी की घोषणा के बाद मंगलवार को बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड में 6 आधार अंक की गिरावट आई है। रिजर्व बैंक ने 1.25 लाख करोड़ रुपये…

Last Updated: अप्रैल 29, 2025 | 10:49 PM IST

भारतीय रिजर्व द्वारा बॉन्डों को खरीदने के लिए एक और ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) नीलामी की घोषणा के बाद मंगलवार को बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड में 6 आधार अंक की गिरावट आई है। रिजर्व बैंक ने 1.25 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने की योजना बनाई है। इसके लिए 4 चरणों में 6 मई, 9 मई, 15 मई और 19 मई को नीलामी होगी।

एक सरकारी बैंक से जुड़े डीलर ने कहा, ‘कमजोर मुनाफा वसूली के बीच रिजर्व बैंक द्वारा ओएमओ नीलामी की घोषणा से बाजार में उत्साह आया।’ उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक जिस तरीके से बाजार को नकदी मुहैया करा रहा है, बॉन्ड बाजार को ज्यादातर मौकों पर लाभ हो रहा है।
इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने मंगलवार को ओएमओ नीलामी के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी खरीदी है।

पिछले सप्ताह विदेशी बैंक गिल्ट बाजार के सबसे बड़े विक्रेता बनकर उभरे और बाजार हिस्सेदारों के अनुमान से पता चलता है कि उन्होंने शुद्ध रूप से 9,800 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इसकी वजह से 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड पिछले सप्ताह 5 बीपीएस बढ़ी।

यह बिकवाली प्रमुख रूप से मुनाफावसूली के लिए हो रही थी। साथ ही कश्मीर में तनाव के कारण सावधानी बरतना भी एक वजह थी। शुक्रवार को 10 साल के बॉन्ड की आगामी नीलामी के अनुमान से बिकवाली का दबाव बढ़ा। एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘विदेशी बैंक सबसे बड़े बिकवाल थे, उन्होंने मुनाफा कमाया। उसके बाद निजी बैंकों का स्थान है।’



Source link

Related Posts

ट्रंप टैरिफ का भारत पर नहीं होगा ज्यादा असर, लॉन्ग टर्म में हो सकता है फायदा: RBI गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को संसदीय समिति को डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

वॉशिंगटन में भारतीय अधिकारियों की ट्रंप प्रशासन से सफल वार्ता

वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन में अधिकारियों की आमने सामने हुई बैठक में प्रस्तावित…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील ने Golf Links में खरीदा 69 करोड़ का बंगला

दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कथपालिया ने दिल्ली के प्रतिष्ठित गोल्फ लिंक्स क्षेत्र में 763…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

$100 अरब क्लब में फिर शामिल हुए मुकेश अंबानी; अडानी, शांघवी, मित्तल की संपत्ति में जोरदार उछाल  %%sep%% %%enurl%% %%sep%% %%sitename%%

मार्च मध्य से विदेशी निवेश और वैश्विक व्यापार तनावों में कमी के चलते भारतीय शेयर बाजारों में…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top