• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘ये हालत हो गई है?’ अभिजीत दीपके का जिक्र कर ऐसा क्यों बोले जावेद अख्तर
Image

‘ये हालत हो गई है?’ अभिजीत दीपके का जिक्र कर ऐसा क्यों बोले जावेद अख्तर


जाने-माने गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस पोस्ट को पूरी तरह फेक करार दिया है, जिसमें कहा गया कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया कि दीपेक और CJP की आलोचना के लिए उनके नाम का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं जावेद अख्तर, सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर फैला यह झूठा संदेश कि मैंने सीजेपी की आलोचना की है और अभिजीत दीपके को नीचा दिखाया है. यह पूरी तरह से फेक है. मुझे आश्चर्य है कि दीपके और CJP का विरोध करने वालों को मुझ जैसे व्यक्ति से विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है? ये हालत हो गई है? दुखद है.”

वायरल मैसेज में गलत दावा किया गया- जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने कहा कि मैसेज में गलत दावा किया गया था कि उन्होंने CJP की आलोचना की और दीपके के बारे में अपमानजनक बातें कहीं. वायरल पोस्ट में अख्तर से जुड़ी राजनीतिक बातें बताई गईं. यह सफाई तब आई जब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में अख्तर के हवाले से दीपके और CJP के बारे में बातें कही गईं. एक पोस्ट में दावा किया गया कि अख्तर ने अभिजीत दीपके और CJP की असलियत सबके सामने ला दी है.

वायरल मैसेज में जावेद अख्तर के हवाले से क्या दावा?

वायरल पोस्ट में पटकथा लेखक जावेद अख्तर के हवाले से कहा गया कि अभिजीत दीपके दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘कठपुतली’ हैं और कॉकरोच जनता पार्टी बीजेपी के खिलाफ एजेंडा चला रही है. वायरल मैसेज में यह भी दावा किया गया कि CJP ने शुरू में NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया था, लेकिन बाद में अपना ध्यान चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और बांग्लादेशी मुसलमानों की ओर मोड़ लिया. अख्तर ने साफ तौर पर ऐसी बातें कहने से इनकार किया है.

‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’



Source link

Related Posts

बस्तीः 63 करोड़ रुपये का अटल आवासीय विद्यालय बना ‘टापू’, बच्चों पर बीमारी का खतरा

बस्ती की हर्रैया तहसील के बसहवा में 63 करोड़ रुपये की लागत से बना अटल आवासीय विद्यालय बदहाली…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, ‘मुझे खुशी है कि…’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार (05 अक्टूबर) को चुनाव आयुक्त के फैसलों से जुड़े मामले…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

PM आवास योजना-शहरी में UP का देशभर में परचम, 2 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में देशभर में अपनी उपलब्धियों का…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

PM ‘सूर्य घर’ योजना से योगी सरकार ने रचा इतिहास, रूफटॉप सोलर में यूपी नंबर-1

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 8,76,500…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top