• Home
  • शिक्षा समाचार
  •  यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
Image

 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म


उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2026-27 के तहत पोस्ट मैट्रिक के अलावा कैटेगरी में आवेदन रिन्यू करने की अंतिम तारीख कल यानी 15 अक्टूबर है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना स्कॉलरशिप फॉर्म रिन्यू नहीं किया है, उन्हें समय रहते ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार फॉर्म का प्रिंट आउट और जरूरी डॉक्यूमेंट संबंधित संस्थान में भी जमा करने होंगे. आपको बता दें कि दशमोत्तर के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हुई थी. पुराने छात्रों के लिए रिन्यूअल के अंतिम तारीख को 15 अक्टूबर तय की गई.

यूपी स्कॉलरशिप के लिए फ्रेश और रिन्यूअल उम्मीदवारों की आवेदन संबंधी समय सीमा अलग-अलग रखी गई है. रिन्यूअल वाले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन और संस्थान में फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अंदर पूरी करनी होगी. रिन्यूअल वालों की अंतिम तारीख कल यानी 15 अक्टूबर है. वहीं फ्रेश आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तक है. इसके अलावा फ्रेश आवेदन का प्रिंट आउट संस्थान में जमा करने की तारीख 4 नवंबर तक है.

किन छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ?

यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और राज्य में पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. यह योजना कक्षा 11 और 12 के अलावा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट, प्रोफेशनल डिप्लोमा, आईटीआई और दूसरे एलिजिबल छात्रों की विद्यार्थियों के लिए है. वहीं आवेदन करने वाले एसटी और एससी वर्ग के छात्रों की सालाना आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए, जबकि ओबीसी वर्ग की सालाना आय 2 लाख रुपये तक होनी चाहिए. वहीं सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों की सालाना आय 2 लाख रुपये तक होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?

यूपी फॉर्म भरने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

आधार कार्ड या पैन कार्ड
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
पिछले वर्ष की मार्कशीट
चालू शैक्षणिक सत्र की फीस रसीद
बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी
जाति प्रमाण पत्र
अगर लागू हो पासपोर्ट साइज फोटो
नामांकन संख्या और कोर्स से जुड़ी जानकारी

कैसे भरें फॉर्म

इस स्कॉलरशिप के लिए सबसे पहले वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं.
इसके बाद स्टूडेंट सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनें.
अब अपनी कैटेगरी के अनुसार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का ऑप्शन चुनें.
पुराने छात्र रिन्यूअल और नए छात्र फ्रेश आवेदन का ऑप्शन चुनें.
रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
अब आधार ओटीपी वेरीफिकेशन और डिजिलॉकर के माध्यम से जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें.
अब अपनी शैक्षणिक योग्यता और डॉक्यूमेंट से जुड़ी जानकारी भरें.
अब मांगे गए सारे डॉक्यूमेंट निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें. 

ये भी पढ़ें-एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

नजदीक है यूपी PGT भर्ती की अंतिम तिथि, 2607 पदों के लिए जल्द करें आवेदन

यूपीएससी की इस भर्ती के विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत कुल 2607 खाली पदों को भर जाना है…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

आज के समय में पढ़ाई के साथ नई स्किल सीखना भी जरूरी हो गया है. अगर आप हिंदी…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट

प्राइवेट कॉलेज से MBBS करना आसान नहीं होता. पढ़ाई की फीस ही काफी ज्यादा होती है और इसके…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों

किसी प्रतिष्ठित संस्थान की डिग्री और दो दशक से ज्यादा का अनुभव आमतौर पर मजबूत करियर की पहचान…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top