• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया’, करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
Image

‘मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया’, करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान


करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण 9’ चर्चा में बना है. शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्म कपूर नजर आए. दोनों ने एक-दूसरे की दोस्ती के बारे में बात की. साथ ही काम की तारीफ की. इसी के साथ सलमान करिश्मा संग मस्ती करते दिखे और रिलेशनशिप को लेकर भी मजाक किया.

करिश्मा बताती हैं उन्होंने सलमान ने साथ में 11 फिल्में की हैं. हम लगातार साथ में काम करते थे. हम दो फिल्में साथ में शूट कर रहे होते थे. फिर साथ में शोज भी करते थे. हमारे बैग हमेशा तैयार रहते थे. 

फिर करण कहते हैं कि करिश्मा ने मुझसे कहा कि जब इंडस्ट्री में दो लोग साथ में काम कर रहे होते हैं और क्लोज होते हैं तो लोगों को लगता है कि इनके बीच में कुछ है. लेकिन मैं गर्व से कह सकती हूं कि हमारी दोस्त बहुत गहरी थी, बिना किसी प्यार के. तो सलमान मस्ती करते हुए कहते हैं कि ये झूठ बोल रही हैं. हमारा अफेयर था. तो करिश्मा कहती हैं ये क्या बोल रहे हैं. ये हमेशा ऐसा ही करते हैं. बकवास कर रहे हैं. आप सिर्फ सभी को कंटेंट दे रहे हैं. 

करिश्मा संग रिश्ते पर सलमान

तो सलमान फिर मस्ती करते हुए कहते हैं- हमारा अफेयर था. फिर इन्होंने मुझे छोड़ा और शादी कर ली. मेरा दिल टूट गया. तो करिश्मा कहती हैं कि चुप करो. आप हमेशा मेरे साथ ऐसा ही करते हो.

फिर करिश्मा बताती हैं कि उनकी और सलमान की दोस्ती कैसे हुई. करिश्मा ने कहा कि ‘मैंने प्यार किया’ आई. सलमान को लेकर क्रेज था. मैं 16 साल की थी. मैं सरोज खान के यहां डांस सीख रही थी. वहां सलमान खान बागी के लिए रिहर्सल कर रहे थे. एक दिन मैं वहां से निकल रही थी तो सलमान ने मुझसे पूछा कि क्या आप डब्बू अंकल की बेटी हो न. मैंने आपको देख रहा हूं. आप कड़ी मेहनत कर रही हो. फिर सलमान ने मुझे चॉकलेट दी. इसके बाद हमारी दोस्ती हुई. सलमान को चॉकलेट बहुत पसंद है. वो ब्रेकफास्ट में भी चॉकलेट खाते थे.

इसके बाद करिश्मा एक किस्सा सुनाती हैं दुल्हन हम ले जाएंगे का. उसमें करिश्मा ने एक गाने के लिए शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. लेकिन सलमान को वो पसंद नहीं आई थी. फिर करिश्मा ने डेविड धवन से जाकर शिकायत की थी कि सलमान मुझे वो पहनने नहीं दे रहे. फिर सलमान कहते हैं कि वो ड्रेस बहुत छोटी थी. ऊपर चढ़ रही थी. तो मुझे बार-बार बोलना पड़ा रहा था कि ठीक करो. 



Source link

Related Posts

‘कॉफी विद करण 9’: सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था

‘कॉफी विद करण 9’ के पहले गेस्ट सलमान खान होते हैं. शो में सलमान स्वैग के साथ एंट्री…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘जेलर 2’ बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई

एक बार फिर से सुपरस्टार रजनीकांत का बड़े पर्दे पर क्रेज देखने को मिलेगा. रजनीकांत फिल्म ‘जेलर 2’…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘बिग बॉस 20’ के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट

‘बिग बॉस 20’ के बुधवार के एपिसोड में गुल्लू और नकुल धुल के झगड़े के साथ हुई. नकुल…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू

एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिली है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top