• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कॉफी विद करण 9’: सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
Image

‘कॉफी विद करण 9’: सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था


‘कॉफी विद करण 9’ के पहले गेस्ट सलमान खान होते हैं. शो में सलमान स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं. शो में आते ही सलमान करण से कहते हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि लास्ट सीजन बोलकर आप हम सब को बुला रहे हैं. फिर आगे और सीजन करें. तो करण जौहर कहते हैं नहीं, ऐसा नहीं है. मैं वादा करता हूं, ये शो का लास्ट सीजन है. 

शो में करण कहते हैं कि मुझे आपके ज्यादा कोई भी नर्वस, हाइपर और स्ट्रैस नहीं करता है. और मुझे पता नहीं ये अभी तक बदला क्यों नहीं है. तो सलमान कहते हैं ये आपकी वजह से है या किसी और की वजह से है. अभी आपको स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए. क्योंकि सबकुछ अच्छा चल रहा है. एक समय पर सब ठीक नहीं था. मैं समझ सकता हूं कि आप मुझसे क्यों डरते हैं, शाहरुख की वजह से. तो करण कहते हैं ये कभी भी शाहरुख की वजह से नहीं था.

चंकी पांडे के घर पर हुई थी पहली मुलाकात

इसके बाद करण बताते हैं कि उन्हें याद है कि उनकी सलमान के साथ पहली मीटिंग चंकी पांडे के घर पर थी. उस वक्त कई मेल लीड एक्टर्स ने मुझे रिजेक्ट किया था. फिर सलमान कहते हैं मैं बताता हूं किसने तुम्हें रिजेक्ट किया. सैफ अली खान, चंद्रचूड़ और 3-4 एक्टर थे. फिर करण कहते हैं मैं चंकी के घर पर उदास खड़ा था. तो आप मेरे पास आए और आपने कहा कि क्या तुम शॉपिंग कर रहे हो. तो मैंने कहा हां. तो आपने मुझसे कहा कि कल आना और अपनी फिल्म नैरेट करना. तो मैंने कहा कि मुझे कहां आना है. क्योंकि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था, तो सलमान कहते हैं कि अलविरा ने मुझे पहले बताया था. और आपको पता है कि मैं आपके मॉम और डैड को लेकर क्या फील करता हूं. 

यश जौहर संग सलमान खान का रिश्ता

फिर सलमान एक कहानी सुनाते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं और सोहेल ने टॉम अंकल (यश जौहर) को कॉल किया. क्योंकि वो मॉरिशियस गवर्नमेंट के बहुत करीब थे. उन्होंने कुछ फिल्में वहां शूट की थी. हमने उन्हें हैलो ब्रदर के लिए कॉल किया. हमें एयरपोर्ट समथिंग चीजों के लिए चाहिए था. तो उन्होंने कहा कि मैं बेटा देख लूंगा. फिर उन्होंने एक दिन बाद मुझे कॉल किया. और कहा कि बताओ बेटा क्या चाहिए. वो मॉरिशियस गए. वहां की सरकार के साथ बैठे और हमारे लिए बात की.’ फिर करण जौहर बताते हैं यश जौहर, जावेद साहब और सलीम साहब हमारे घर पर होते थे. मेरी वो सारी यादें हैं. फिर सलमान कहते हैं कि जब भी वो मेरे घर आते थे, काम हो या न हो वो हमेशा एक शराब की बोतल लेकर आते थे मेरे पापा के लिए.

फिर करण कहते हैं कि जब मैं आपको फिल्म नैरेट करने आया तब आप फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ की शूटिंग कर रहे थे. मैं 2 बजे पहुंचा. फिर 9बजे आपने कहा घर आओ और फिल्म नैरेट करो.

फिर जब मैं आपके घर पहुंचा तो मैंने आपका कमरा देखा, बहुत छोटा सा था और मैं ऐसे था कि ये सलमान का कमरा है. आप उस वक्त येलो शॉर्टस में थे तो मैं सोचा कि आपको ये न लगे कि मैं आपको देख रहा हूं. तो मैं दूसरी तरफ देखने लगा. मैंने आपको स्क्रिप्ट सुनाई तो आपने अपने पार्ट के आने से पहले ही हां कर दिया था. तो सलमान ने कहा कि मैंने पहले ही सोच लिया था कि मैं हां कहूंगा. 

सलमान के कमरे में कौन था?

फिर सलमान कहते हैं कि उस कमरे में मैं अकेला नहीं रहता था. कोई और भी कमरे में रहता था. लेकिन मैंने कभी उसे देखा नहीं. सिर्फ फील किया. उस कमरे की लाइट अचानक बंद-चालू हो जाती थी. म्यूजिक अपना चल जाता था. अलमारी खुल जाती थी. जब मैं बाथरूम में होता था तो मुझे लगता था कि बाहर कोई है. मुझे वहां किसी की प्रेजेंस फील होती थी. लेकिन मुझे कभी डर नहीं लगता था. मेरी बस एक रिक्वेस्ट ये होती थी अगर आप खूबसूरत महिला हैं तो आप मेरे सामने आना.





Source link

Related Posts

कभी नहीं बनेगी ‘हेरा फेरी 3’, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, ‘भागम भाग 2’ पर भी दी बुरी खबर

मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन इस साल अब तक दो फिल्में लेकर आए हैं. पहली ‘भूत बंगला’ और दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया’, करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण 9’ चर्चा में बना है. शो के पहले एपिसोड में सलमान…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘जेलर 2’ बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई

एक बार फिर से सुपरस्टार रजनीकांत का बड़े पर्दे पर क्रेज देखने को मिलेगा. रजनीकांत फिल्म ‘जेलर 2’…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

‘बिग बॉस 20’ के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट

‘बिग बॉस 20’ के बुधवार के एपिसोड में गुल्लू और नकुल धुल के झगड़े के साथ हुई. नकुल…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top